मनोरंजन

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में पहुंची एक और ‘Uorfi-javed’, कपड़े देख लोगों के उड़ गए होश, आए ऐसे रिएक्शन

Uorfi Javed In Delhi Metro Video: इंटरनेट यूजर अभी उर्फी जावेद की ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर ही चर्चा में ही मशगूल थे कि इधर दिल्ली मेट्रो में किसी ने यात्रा करते हुए एक ऐसी लड़की का वीडियो कैप्चर कर लिया है, जिसका ड्रेसिंग सेंस उर्फी जैसा ही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए “नहीं, वो उर्फ नहीं है” का कैप्शन भी दिया गया है.

उर्फी जावेद की कॉपी

उर्फी जावेद ज्यादातर अपने बोल्ड और अजीबोगरीब फैशन के लिए जानी जाती हैं. कुछ ऐसा ही फैशन दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में ट्रेवल कर रही एक लड़की के मामले में भी देखने में आया. जिसके उठने के दौरान का यह वीडियो है. वीडियो देखकर हर कोई सार्वजनिक जगह पर ऐसे फैशन के बारे में चर्चा कर रहा है. इसे देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे कि यह उर्फी जावेद की कॉपी है.

नाममात्र के पहने थे कपड़े

अजीबो गरीब और नाममात्र के कपड़ों में दिखने वाली इस युवती की शक्ल न देखी जाए तो कोई भी गलती से इसे उर्फी समझ सकता है. लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए “नहीं, वो उर्फ नहीं है” का कैप्शन भी दिया गया है. दिल्ली मेट्रो में महिलाओं के लिए रिजर्व सीट पर बैठी इस युवती के पास दो लड़कियां बैठी दिख रही हैं. अपना स्टेशन आने पर जब यह युवती ट्रेन रुकने से पहले खड़ी होती है तो उसका कम कपड़ों वाला मिनी स्कर्ट और ब्रा के सिवा उसके तन पर कुछ नहीं दिखता. उसके बगल में बैठी लड़की भी उसके इस पहनावे को देखकर असहज नजर आ रही थी.

इसे भी पढ़ें: NMACC: शाहरुख खान के लाडले का वीडियो हुआ वायरल, सलमान के साथ क्लिक की तस्वीरें, जमकर दिए पोज

खुद को ऐसे रिएक्शन देने से रोक नहीं सके यूजर्स

अजीबो गरीब और नाममात्र के कपड़ों में दिखने वाली इस युवती के वीडियो पर यूजर्स ने एक से बढ़कर एक फनी रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने तो यहां तक कमेंट कर डाला कि, ‘दिल्ली के पास आखिरकार अपनी खुद की ऊर्फी जावेद है.’ वहीं एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि, “ये लड़की उर्फी को कड़ी टक्कर देती है” जबकी एक अन्य यूजरका कहना था कि, “यह दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) का दृश्य है विश्वास नहीं होता कि.” इसके अलावा कई यूजर्स ने पहनावे की आलोचना भी की है.

Rohit Rai

Recent Posts

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं.…

6 minutes ago

यूरोप बॉर्डर चेक: एंट्री और एग्जिट के नए नियम, जानिए पासपोर्ट, फिंगरप्रिंट और फोटो के साथ क्या होगा

यूरोप की नई EES बॉर्डर प्रणाली शेंगेन (Schengen) देशों में प्रवेश करने और बाहर निकलने…

8 minutes ago

जब PM मोदी ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र दिया, तो उसमें ‘सबका विश्वास’ और ‘सबका प्रयास’ भी जुड़ गया: अर्जुन मेघवाल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम…

24 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले फिर साथ आए पुराने साथी, BJP-SAD गठबंधन का अमित शाह ने किया ऐलान

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से…

46 minutes ago

MP में अजब-गजब फैसला! शराब खरीदने से पहले डॉक्टर करेगा जांच, फिर मिलेगी दारू

Sagar Liquor News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब से मौतों के बाद…

49 minutes ago

यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नाम से सोशल मीडिया…

58 minutes ago