Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
Photo- IndianPremierLeague (@IPL) /Twitter
RCB vs MI IPL 2023: सुपर संडे में आज डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच टक्कर होगी. मैच शाम 7:30 बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. रोहित शर्मा मुंबई की कमान संभालेंगे जबकि बेंगलुरु की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस के हाथों में है. नए सीजन के साथ ही आरसीबी एक बार फिर अपने ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने की कोशिश करेगी. हालांकि मुंबई पिछले सीजन की कड़वी यादों को भुलाकर अपने पुराने लय में लौटने की हर मुमकिन कोशिश करेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2019 के बाद घरेलू मैदान पर मुंबई के खिलाफ खेलेगी. आईपीएल के होम एंड अवे प्रारूप में वापसी के साथ प्रतियोगिता में सभी दस टीमों को अपने होमग्राउंड पर 7 गेम खेलना है. फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत का लक्ष्य रखेगी. इस स्टोरी में हम प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट और ड्रीम-11 के बारे में जानेंगे.
दोनों टीमों की संभावित- 11
MI: रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, जोफ्रा आर्चर, ऋतिक शौकीन, संदीप वॉरियर, जेसन बेहरेनडॉर्फ.
RCB: फाफ डुप्लेसिस (C), विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, दिनेश कार्तिक (WK), शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, आकाश दीप, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज
पिच रिपोर्ट: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच छोटी सीमाओं के लिए जानी जाती है, और अतीत में गेंदबाज़ों को रन रोकने के लिए संघर्ष करना पड़ा है. आईपीएल के दो सबसे बड़े टोटल इसी मैदान पर बने हैं. इस पूरे खेल में बल्लेबाज हावी हो सकते हैं, और यह एक उच्च स्कोर वाला खेल हो सकता है. शाम का खेल होने के कारण ओस भी इस खेल में अहम भूमिका निभा सकती है.
ड्रीम-11 टीम
विकेटकीपर: दिनेश कार्तिक
बल्लेबाज: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रोहित शर्मा, टिम डेविड
ऑलराउंडर: कैमरून ग्रीन
गेंदबाज: जोफ्रा आर्चर, जेसन बेहरेनडॉर्फ, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, रीस टॉपले
कप्तान: विराट कोहली
उपकप्तान: कैमरून ग्रीन
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज व्यापार और सरकारी कामकाज…
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…