Vishal Dadlani on Sonam Wangchuk Hunger Strike: मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं. उनके इस कड़े अनशन को आज पूरे 18 दिन हो चुके हैं. वांगचुक की लगातार गिरती सेहत को देखते हुए अब हर कोई परेशान है. हालात यह है कि वांगचुक की तबियत पर एक जनहित याचिका तक दायर करनी पड़ी है जिस पर आज ही कोर्ट में अहम सुनवाई होनी है.
इस बीच सोनम वांगचुक के इस आंदोलन को आम जनता के साथ-साथ अब बॉलीवुड का भी तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है. अनुराग कश्यप, स्वरा भास्कर, नसीरुद्दीन शाह, अभय देओल और राखी सावंत जैसे कई बड़े सितारे पहले ही उनके हक में आवाज उठा चुके हैं. अब इसी फेहरिस्त में मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने वांगचुक के समर्थन में एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है.
विशाल ददलानी ने अमेरिका में अपने म्यूजिकल टूर के दौरान एक वीडियो बनाकर सोनम वांगचुक और जंतर-मंतर पर डटे लोगों का हौसला बढ़ाया. विशाल ने कहा, “मैं यह वीडियो उन सभी जांबाज लोगों के लिए बना रहा हूं जो जंतर-मंतर पर हमारे देश के लिए लड़ रहे हैं. मैं माफी मांगता हूं कि मैं इस वक्त भारत में नहीं हूं वरना मैं खुद वहां आपके साथ खड़ा होता. मेरा दिल वहीं आपके पास है.”
विशाल ने वीडियो के जरिए सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की भावुक अपील की. उन्होंने कहा, “मैं सोनम जी से विनती करता हूं कि वे अपना अनशन खत्म करें क्योंकि देश को उनकी जरूरत है. साथ ही मैं सरकार से भी हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि वे वांगचुक जी की बात सुनें. इसमें कोई राजनीतिक स्वार्थ या सत्ता बदलने की बात नहीं है. यह सीधे तौर पर हमारे देश के छात्रों और हमारे बच्चों के भविष्य की बात है. सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए.”
ये भी पढ़ें- ‘5 करोड़ नहीं दिए तो ऊपर का टिकट कटवा लेना’, पंजाबी सिंगर को जान से मारने की धमकी किसने दी?
विशाल ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में बेहद सख्त और जरूरी बात लिखी. उन्होंने लिखा- “जागो इंडिया! सोनम वांगचुक को इस तरह मरने मत दो. वो जो भूख हड़ताल कर रहे हैं वो खुद के लिए नहीं बल्कि हमारे और हमारे बच्चों के भविष्य के लिए है.”
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Sultanpur Road Accident: यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसा हो गया.…
Bijnor News: बिजनौर में दुकानदार को बातों में उलझाकर 1.5 लाख रुपये चुराने वाली पिता-बेटी…
PM Narendra Modi 25 years: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ 2019 की मुलाकात को…
भारत में हर युवा आंदोलन को तुरंत राजनीतिक दलों के पाले में बांट दिया जाता…
Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…