Bharat Express DD Free Dish

‘5 करोड़ नहीं दिए तो ऊपर का टिकट कटवा लेना’, पंजाबी सिंगर को जान से मारने की धमकी किसने दी?

Shri Barar Threat: पंजाबी सिंगर श्री बराड़ को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी मिली है.

Shri Barar Threat: पंजाबी सिंगर श्री बराड़ को लेकर सनसनीखेज खबर सामने आई है. बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के आरोपी जीशान अख्तर ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है और 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है. जीशान इस वक्त विदेश में है और उसने एक ऑडियो जारी कर धमकी दी है.

धमकी का अंदाज

ऑडियो में कहा गया कि अगर पैसे नहीं दिए तो ऊपर का टिकट कटवा लेना. हालांकि इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि जीशान अख्तर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़ा हुआ है. फिलहाल इस मामले पर श्री बराड़ की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

असली नाम और करियर की शुरुआत

श्री बराड़ का असली नाम पवनदीप सिंह बराड़ है. उन्होंने 2016 में बतौर गायक और गीतकार अपने करियर की शुरुआत की थी. उनका पहला गाना ‘प्रिंस ऑफ पटियाला’ था, जिसे उन्होंने खुद लिखा और गाया. इसी गाने से उन्हें पहचान मिली और वे श्री बराड़ नाम से मशहूर हो गए.

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता

बराड़ के गाने यूट्यूब पर खूब पसंद किए जाते हैं. उनके चैनल पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इंस्टाग्राम पर भी उनकी फैन फॉलोइंग 6 लाख से अधिक है. हाल ही में उन्होंने 17 जून को अपना नया गाना ‘Tunn Vi Deyange’ अपलोड किया था. महज एक महीने में इस गाने को 57 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-आमिर की बहन और बेटी ने की हिंदू लड़कों से शादी, फिर उनकी तीसरी सिविल मैरिज पर क्यों लगा फतवा?

मामला गरमाया

धमकी मिलने के बाद यह मामला गंभीर हो गया है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुए हैं. फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.

ये भी पढ़ें-टूटेगा उपवास या जारी रहेगा अनशन; क्या राखी सावंत के ऑफर पर मान जाएंगे सोनम वांगचुक?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read