मनोरंजन

दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘Welcome To The Jungle’, भारत में भी पहले दिन रही दमदार शुरुआत

Welcome To The Jungle Box Office Collection: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘Welcome To The Jungle’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था और रिलीज के पहले ही दिन इसने भारत के साथ-साथ दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार शुरुआत की है. बड़े स्टारकास्ट और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को पहले दिन दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है जिससे मेकर्स की उम्मीदें और बढ़ गई हैं.

दुनियाभर में भी दिखा फिल्म का दम

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छी शुरुआत की है. पहले दिन ‘वेलकम टू द जंगल’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 29 करोड़ रुपये रहा. इसमें 6.50 करोड़ रुपये की कमाई ओवरसीज मार्केट से आई है. पहले दिन के ये आंकड़े बताते हैं कि फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

भारत में पहले दिन कितना रहा कलेक्शन?

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 18.75 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 22.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. रिलीज से पहले हुए पेड प्रीव्यू से फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई भी की.

फिल्म की शुरुआती ऑक्यूपेंसी करीब 26 प्रतिशत रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि शनिवार और रविवार को छुट्टी का फायदा मिल सकता है, जिससे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अगर दर्शकों के बीच फिल्म को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती रही तो पहले वीकेंड का कारोबार काफी मजबूत हो सकता है.

ये भी पढ़ें- Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा पर बनी पहली फीचर फिल्म की लंदन में स्पेशल स्क्रीनिंग, 21 वर्षीया अनुप्रिया नागर का दिखा जलवा

40 कलाकारों से सजी है फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल स्टार कास्ट है. फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, संजय दत्त, अनिल कपूर, सुनील शेट्टी, मानुषी छिल्लर, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव समेत करीब 40 कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यही वजह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा बनी हुई थी.

‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म

साल 2007 में रिलीज हुई ‘वेलकम’ और 2015 में आई ‘वेलकम बैक’ के बाद अब इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ दर्शकों के बीच पहुंच चुकी है. फिल्म का निर्माण फिरोज नाडियाडवाला ने किया है, जबकि निर्देशन अहमद खान ने संभाला है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago