देश

गुजरात में दिखेगी अमित शाह की फुल पॉवर, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल?

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय ‘महा-दौरे’ पर गुजरात पहुंच रहे हैं. उनका यह दौरा पूरी तरह से ‘एक्शन और विकास’ से भरपूर होने वाला है. बैक-टू-बैक हाई लेवल मीटिंग्स से लेकर सड़कों पर नई टैक्सी उतारने और सीधे जनता से जुड़ने तक, अमित शाह आज गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक फुल ‘सुपरफास्ट’ फॉर्म में नजर आएंगे.

14 शहरों की तकदीर बदलेगी ‘भारत टैक्सी’

इस दौरे का सबसे बड़ा धमाका सुबह 11:15 बजे होगा. गांधीनगर के प्रतिष्ठित ‘महात्मा मंदिर कन्वेन्शन सेंटर’ में अमित शाह ‘भारत टैक्सी’ (Gujarat) प्रोजेक्ट का महा-शुभारंभ करेंगे. यह प्रोजेक्ट गुजरात के 14 शहरों में एक साथ शुरू किया जाएगा, जो राज्य के ट्रांसपोर्ट सिस्टम और आम जनता की सुविधाओं के लिए एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा.

शाह का ‘सुपरफास्ट’ मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

आज पूरे दिन गृह मंत्री सांस लेने की भी फुर्सत में नहीं होंगे. विकास से लेकर पर्यावरण तक, हर मुद्दे पर उनकी पैनी नजर रहेगी. देखिए उनका पावर-पैक शेड्यूल:

  • सुबह 11:15 बजे: महात्मा मंदिर कन्वेन्शन सेंटर, गांधीनगर में ‘भारत टैक्सी’ (गुजरात) का भव्य शुभारंभ
  • दोपहर 12:45 बजे: सर्किट हाउस, सेक्टर-20, गांधीनगर में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक
  • शाम 5:15 बजे: सर्किट हाउस, शाहीबाग, अहमदाबाद में ‘हरियाली लोकसभा’ अभियान: सरकार के साथ समीक्षा बैठक
  • शाम 6:00 बजे: सर्किट हाउस, शाहीबाग, अहमदाबाद में ‘हरियाली लोकसभा’ अभियान: संगठन के साथ समीक्षा बैठक
  • शाम 7:00 बजे: स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल, अहमदाबाद में जनता-दरबार (रानीप एवं साबरमती वार्ड)

ये भी पढ़ें: 17 साल में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ हारा भारत, टी20 सीरीज भी गंवाई; जानें हार की 5 बड़ी वजहें

अफसरों और संगठन के साथ ‘दिशा’ (DISHA) और ‘हरियाली लोकसभा’ की बैक-टू-बैक बैठकों के बाद, अमित शाह का यह तूफानी दौरा सीधे जनता के बीच पहुंचेगा. शाम 7 बजे साबरमती विधानसभा क्षेत्र के रानीप में ‘जनता-दरबार’ सजेगा. यहां गृह मंत्री सीधे आम लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनेंगे. साफ है, अमित शाह का यह गुजरात दौरा सिर्फ योजनाओं के फीते काटने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ग्राउंड जीरो पर उतरकर विकास की रफ्तार चेक करने का सबसे बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

25 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

46 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

1 hour ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago