Suhani Shah: भारतीय महिला जादूगर और मेंटलिस्ट सुहानी शाह (Suhani Shah) ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने ‘जादू की दुनिया का ऑस्कर’ कहे जाने वाले एफआईएसएम (वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक) अवॉर्ड को अपने नाम किया है.
भारतीय जादूगर सुहानी शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए अवॉर्ड मिलने पर आभार जताया. उन्होंने लिखा, “एफआईएसएम में जीतने वाली पहली भारतीय, जिसे अक्सर ‘जादू का ऑस्कर’ कहा जाता है. सर्वश्रेष्ठ जादू रचयिता का खिताब हर क्लिक, ताली और मुझमें जो जादू आपने देखा, उसके लिए शुक्रिया. हमने कर दिखाया.”
सुहानी शाह भारत की सबसे प्रसिद्ध मेंटलिस्ट और जादूगरों में से एक हैं, जिन्होंने सात साल की उम्र से ही जादूगरी के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की थी और इतनी छोटी उम्र में ही उन्होंने शो करना शुरू कर दिया था. सुहानी शाह अब तक 5,000 से अधिक लाइव परफॉर्मेंस दे चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: ‘डॉन’ के निर्देशक Chandra Barot का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, सिनेमा को कहा अलविदा
जादू की दुनिया का ऑस्कर कहे जाने वाले सबसे सम्मानित अवॉर्ड में से एक वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ मैजिक- 2025 का खिताब जीतकर उन्होंने देश का नाम ऊंचा कर दिया है. शाह की इस उपलब्धि ने वैश्विक जादू के मंच पर भारत को अलग पहचान दिलाई है.
उल्लेखनीय है कि एफआईएसएम के 2025 संस्करण ने ऑनलाइन क्रिएटर्स को समर्पित एक नई श्रेणी शुरू की है, जिसमें उन कलाकारों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जादू की पहुंच को बढ़ाया है. इस क्षेत्र में भारत की सुहानी शाह ने अब परचम लहरा दिया है.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…
दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…