Bihar constable exam scam, Sheikhpura cheating racket, biometric fraud, police recruitment exam malpractice, 14 accused arrested, solved question paper leak, police investigation, ASP Rakesh Kumar, exam cheating gang, recruitment fraud crackdown.
बिहार के शेखपुरा में सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले मामले में पुलिस (Police) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भर्ती परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार हुए अभ्यर्थियों में अधिकतर बायोमेट्रिक करने वाले हैं. इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया, “सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर इनपुट प्राप्त हुआ कि एक रैकेट धांधली करने की फिराक में है. जानकारी मिली थी कि बायोमेट्रिक कर्मी जो नामित हैं, उनकी जगह पर दूसरे व्यक्ति को बायोमेट्रिक में लगाया गया. इस दौरान बायोमेट्रिक व्यक्ति अभ्यर्थियों द्वारा बनाए गए सॉल्व प्रश्न पत्र के सहारे दूसरे अभ्यर्थी तक सॉल्व चिट पहुंचाने का काम करेंगे, जिसके बाद पुलिस (Police) की टेक्निकल टीम और पुलिस जवान ने 14 लोगों को पकड़ा, जबकि पूरे रैकेट तक पहुंचने का प्रयास कर रही है.”
यह भी पढ़ें- अब नेताओं को भी देनी होगी UPSC जैसी परीक्षा! प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जनसुराज’ का अनोखा मॉडल
एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने बताया, “हमारे पदाधिकारियों को सूचना मिली थी कि एक बड़ा रैकेट सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार कराने की फिराक में लगा हुआ है. उसी सूचना के सत्यापन में हमारी पुलिस टीम (Police) बिना देरी किए सभी सेंटर पर गई. टीम ने सेंटर में बायोमेट्रिक करने वालों का सत्यापन करना शुरू किया तो पता चला कि कुछ जगहों पर जिन्हें बायोमेट्रिक करना था, वह वहां पर नहीं हैं, उनकी जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति है.
एएसपी ने आगे बताया कि जब उन्हें पकड़कर पूछताछ की गई, तो पता चला कि पूरे मामले का सरगना कौन है. उसकी भी गिरफ्तारी हुई है. समय रहते ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें दो परीक्षार्थी और 12 सरगना से जुड़े सदस्य हैं. सभी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और जेल भेजा जा रहा है.” पूरे मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है. जबकि पुलिस के पूरे एक्शन पर एसपी बलिराम कुमार चौधरी सोमवार को प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी देंगे.
Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…
Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…
सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…
RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…
Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…