मनोरंजन

किसे रोज प्रपोज करते थे यश चोपड़ा? एक्ट्रेस मुमताज ने किया चौंकाने वाला खुलासा!

Yash Chopra Mumtaz love Story: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री मुमताज ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी से कई सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘सोने की चिड़िया’ से डेब्यू किया था. इसके बाद ‘गहरा दाग’ में हीरो की बहन के किरदार में नजर आई. धीरे-धीरे मुमताज ने इंडस्ट्री में अपनी ऐसी पहचान बनाई कि वे टॉप हीरोइनों में शुमार हो गईं.

लेकिन एक समय ऐसा था जब मुमताज के प्यार में बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा दीवाने हो गए थे. जी हां, यही यश चोपड़ा, जिन्होंने यशराज फिल्म्स की नींव रखी. मुमताज ने यश चोपड़ा के भाई बी.आर. चोपड़ा की कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था. इन फिल्मों में यश चोपड़ा उस समय असिस्टेंट के रूप में काम करते थे.

यश चोपड़ा का मुमताज के घर आना-जाना

मुमताज के घर यश चोपड़ा का आना-जाना लगा रहता था. इतना ही नहीं, उन्होंने मुमताज को कई बार, बल्कि लगभग रोजाना शादी के लिए प्रपोज किया. हालांकि, मुमताज कभी भी यश चोपड़ा के साथ रोमांटिक रिश्ते में नहीं आईं. यश चोपड़ा का निधन 2012 में हुआ था, जब शाहरुख खान की फिल्म ‘जब तक है जान’ रिलीज होने वाली थी.

मुमताज ने याद किए पुराने दिन

विक्की लालवानी को दिए एक इंटरव्यू में मुमताज ने पुरानी बातों को ताजा किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या यश चोपड़ा ने उन्हें प्रपोज किया था, तो मुमताज ने खुलासा किया, “उन्होंने मुझसे शादी के लिए एक बार नहीं, बल्कि 1000 बार पूछा होगा. लेकिन मैं उनसे प्यार नहीं करती थी, तो शादी कैसे कर सकती थी? वो मुझसे कहते थे, ‘ऐ मोटी… आई लव यू यार… मुझसे शादी कर लो.'”

‘डायरेक्टर के तौर पर पसंद करती थी’

मुमताज ने आगे बताया, “मैं उन्हें बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बहुत पसंद करती थी, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं था. इंसान के तौर पर वे बेहद शानदार थे. जब मैं लंदन में थी, तो वो मुझे फोन करते थे और अपनी नई फिल्म देखने के लिए कहते थे. वे मुझसे वादा लेते थे कि मैं उनकी फिल्म जरूर देखूं. लेकिन अब वे इस दुनिया में नहीं हैं, जिसका मुझे हमेशा दुख रहेगा.”

ये भी पढ़ें: क्या शाहरुख खान होंगे असली Doctor Doom? मार्वल में एंट्री की अटकलों पर वायरल हुई फैन थ्योरी!

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

17 minutes ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

18 minutes ago

गाजियाबाद में आधी रात को मुठभेड़, रेप केस में फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…

46 minutes ago

अगले 7 घंटे 16 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 85 की रफ्तार से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…

2 hours ago

फ्रांस में अवैध घुसपैठियों ने मचाई तबाही, लुई विटॉन और रोलेक्स के शोरूम लूटे, फूंक दी गाड़ियां

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…

2 hours ago