Pakistani parliament statement: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) की नेता और सांसद पलवाशा खान ने संसद में भारत विरोधी बयानबाजी की है. अपने भाषण में उन्होंने अयोध्या और बाबरी मस्जिद को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि “एक दिन बाबरी मस्जिद अयोध्या में फिर से बनेगी और उसकी नींव में पहली ईंट पाकिस्तान का सिपाही रखेगा. इंशाअल्लाह, पहले अजान भी पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर ही देंगे.”
पलवाशा खान यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान केवल अपनी फौज के दम पर नहीं खड़ा है, बल्कि उसके पास 25 करोड़ अवाम है जो जरूरत पड़ने पर सैनिक बनकर देश की हिफाजत करेंगे. उन्होंने भारत को चेतावनी देते हुए कहा, “अगर हिंदुस्तान ने पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश की, तो दिल्ली का लाल किला खून से लाल हो जाएगा.”
अपने भाषण के दौरान पलवाशा ने भारतीय सेना के सिख जवानों को लेकर भी बयान दिया. उन्होंने कहा कि “भारत को समझना चाहिए कि उनके सिख सिपाही पाकिस्तान से युद्ध नहीं करेंगे, क्योंकि यह धरती गुरु नानक देव जी की है.” उन्होंने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू का भी आभार जताया, जिन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान का समर्थन करने की बात कही थी.
पलवाशा खान के ये बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में तेजी से वायरल हो रहे हैं. भारत की तरफ से इस पर अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह की बयानबाजी दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा सकती है.
यह भी पढ़िए: पाकिस्तान का दावा- हमारे पास खुफिया जानकारी…भारत अगले 24 से 36 घंटे में कर सकता है हमला
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा…
संसद के विशेष सत्र से पहले पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार…
शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के संतुलित इस्तेमाल पर राउल के विचारों की सराहना करते हुए…
Calcutta High Court On Ritabrata Banerjee: कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष के 3…
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सभी राज्यों की लोकसभा…
भारत की युवा पीढ़ी के लिए पहली अच्छी नौकरी के अवसर टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और…