Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या शाहरुख खान होंगे असली Doctor Doom? मार्वल में एंट्री की अटकलों पर वायरल हुई फैन थ्योरी!

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के मार्वल डेब्यू की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, फैंस उन्हें ‘डॉक्टर डूम’ मान रहे हैं और MCU में उनके मास्टरमाइंड किरदार की थ्योरीज वायरल हैं.

Shah Rukh Khan, Doctor Doom

Shah Rukh Khan: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) भारतीय दर्शकों के लिए अब तक का सबसे बड़ा सरप्राइज ला सकता है. मार्वल की फिल्में हमेशा कुछ न कुछ चौंकाने वाला जरुर होता हैं, लेकिन इस बार जो खबर उड़ रही है, वह वाकई सनसनीखेज है.

अफवाह है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) मार्वल स्टूडियोज की फिल्म से हॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. इस खबर ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है और फैंस ने शाहरुख को ‘डॉक्टर डूम’ से जोड़ते हुए कई हैरान करने वाली थ्योरीज बना डाली हैं.

शाहरुख की MCU एंट्री की चर्चा

यह चर्चा तब शुरू हुई, जब ‘मार्वल लीक्स’ नाम के एक X अकाउंट ने शाहरुख के MCU में डेब्यू की ओर इशारा किया. हालांकि, अकाउंट ने साफ किया कि शाहरुख की फिल्म का ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ से कोई संबंध नहीं है. इससे संकेत मिलता है कि मार्वल का मल्टीवर्स कुछ नया और बड़ा लेकर आ रहा है.

शाहरुख होंगे असली डॉक्टर डूम’

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downey Jr.) आयरन मैन की जगह खतरनाक विलेन डॉक्टर डूम के रूप में वापसी कर रहे हैं. लेकिन फैंस ने एक वायरल थ्योरी बनाई है, जिसमें दावा किया गया है कि शाहरुख ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में नजर न आएं, लेकिन भविष्य में वे ‘असली डॉक्टर डूम’ बनकर उभर सकते हैं.

शाहरुख का मास्टरमाइंड किरदार?

इस थ्योरी के मुताबिक, रॉबर्ट डाउनी जूनियर का डॉक्टर डूम मल्टीवर्स का एक वर्जन या आयरन मैन का दिखावा हो सकता है. वहीं, शाहरुख एक मास्टरमाइंड खलनायक के रूप में सामने आ सकते हैं, जो MCU की कहानी को नया मोड़ दे.

शाहरुख करेंगे डॉक्टर डूम का खात्मा

एक अन्य रोचक थ्योरी में कहा गया है कि शाहरुख खान वह सूत्रधार होंगे, जो ‘एवेंजर्स’ की पूरी टीम को एकजुट करेंगे और डॉक्टर डूम को हराएंगे. MCU की अगली फिल्म में ‘एवेंजर्स’, ‘X-Men’, ‘फैंटास्टिक फोर’, और ‘थंडरबोल्ट्स’ के किरदार एक साथ नजर आएंगे, जिसमें थॉर और लोकी की जोड़ी भी वापसी करेगी.

डॉक्टर डूम की रोमानी जड़ें और शाहरुख

इस थ्योरी को और बल तब मिला, जब एक फैन ने डॉक्टर डूम की रोमानी विरासत को शाहरुख से जोड़ा. एक पोस्ट में लिखा गया, “डॉक्टर डूम को रोमानी होना चाहिए, लेकिन रोमानी लोगों की जड़ें भारत से जुड़ी हैं. अगर मार्वल रोमानी एक्टर को कास्ट नहीं कर सकता, तो शाहरुख खान सबसे दमदार विकल्प होंगे.”

मिस मार्वल हैं शाहरुख की फैन

एक यूजर ने लिखा, “रॉबर्ट डाउनी जूनियर का किरदार सिर्फ एक चारा है, असली डॉक्टर डूम शाहरुख खान होंगे.” बता दें, ‘मिस मार्वल’ वेब सीरीज में सुपरहीरो कमला खान खुद को शाहरुख और उनकी रोमांटिक फिल्मों की दीवानी बताती है. हालांकि, मार्वल की ओर से शाहरुख की MCU एंट्री पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

शाहरुख की मौजूदा प्रोजेक्ट्स

वर्क फ्रंट पर शाहरुख खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में बेटी सुहाना खान के साथ व्यस्त हैं. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी नजर आएंगे. दूसरी ओर, MCU की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ प्रोडक्शन स्टेज में है, जबकि ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ 25 जुलाई 2025 को रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: माथे पर बिंदी आंखों में सुरमा, लाल जोड़े में दुल्हन बनी महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa, खूबसूरती ने जीता दिल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital