मनोरंजन

‘यश को सिर्फ यश हरा सकता है’: ‘टॉक्सिक’ के डार्क ट्रेलर ने उड़े फैंस के होश, मचेगी बॉक्स ऑफिस पर तबाही

Toxic Trailer: कन्नड़ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरिटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है. डार्क और खौफनाक सीन्स से भरे इस 4 मिनट 38 सेकेंड के ट्रेलर ने फैंस की रूह कांपने पर मजबूर कर दिया है.

गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. 4 मिनट 38 सेकेंड के इस ट्रेलर में यश का डबल रोल (राया और रूमी) तथा कियारा आडवाणी का खौफनाक अवतार देखने को मिला है. हिंसा और डार्क सीन्स से भरी यह फिल्म 26 अगस्त को पैन-इंडिया रिलीज होगी.

ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया

साउथ और पैन-इंडिया सुपरस्टार यश की मोस्ट अवेटेड गैंगस्टर एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. फिल्म के ट्रेलर में हर सीन ऐसा रचा गया है जिससे दर्शक अपनी नजरें स्क्रीन से नहीं हटा पा रहे हैं. ट्रेलर में यश के दो खौफनाक अवतार, राया और रूमी की झलक दिखाई गई है. दोनों ही किरदारों में यश का अंदाज इतना खतरनाक है कि फैंस कह रहे हैं ‘यश को अब केवल यश ही हरा सकता है’.

ट्रेलर कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है (Yash Toxic Movie)

फिल्म में यश के अलावा महिला किरदारों का भी बेहद दमदार और डार्क रूप देखने को मिल रहा है. कियारा आडवाणी ने अपने एक्सप्रेशन्स और डरावनी हंसी से हर किसी को चौंका दिया है. कई सीन्स में कियारा, सह-कलाकारों तारा सुतारिया, नयनतारा और हुमा कुरैशी पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं. मार-काट और खौफनाक सीन्स से भरा यह ट्रेलर कमजोर दिल वालों के लिए बिल्कुल नहीं है.

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ (Toxic Movie Trailer)

ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है. कोई इसे सोच से भी ज्यादा डार्क और खतरनाक बता रहा है, तो किसी का कहना है कि इस कहानी को समझने के लिए थिएटर में एक एक्स्ट्रा दिमाग की जरूरत पड़ेगी. फैंस का दावा है कि यह सिर्फ एक ट्रेलर नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर आने वाले तूफान की आहट है.

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपराध और सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में यश ने पिता और बेटे का दोहरा किरदार निभाया है. यश और कियारा के अलावा इसमें रुक्मिणी वसंत, अक्षय ओबेरॉय, सुदेव नायर और अमित तिवारी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 26 अगस्त को पैन-इंडिया थिएटर्स में तहलका मचाने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें-‘सालों से पत्नी से संबंध नहीं, आधी उम्र की लड़कियों से जुड़ाव’- डिटेक्टिव तान्या पुरी का बॉलीवुड पर बड़ा खुलासा

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

43 minutes ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

56 minutes ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

2 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

2 hours ago