बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया दूर से जितनी हसीन और परफेक्ट दिखती है, अंदर से कई बार उतनी ही उलझी हुई होती है. पर्दे पर दुनिया को प्यार और आदर्श का पाठ पढ़ाने वाले सितारों की असल जिंदगी कैसी है, इसको लेकर एक जासूस ने ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. प्राइवेट डिटेक्टिव तान्या पुरी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बॉलीवुड के एक नामी एक्टर की शादीशुदा जिंदगी का काला सच उजागर किया है.
दुनिया के लिए ‘ग्रीन फ्लैग’
करण जौहर के नए रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ में नजर आने वाली डिटेक्टिव तान्या पुरी ने जाहरा जानी के पॉडकास्ट में बताया कि जनता जिसे ‘ग्रीन फ्लैग’ या एक परफेक्ट पति और पिता मानती है, असल जिंदगी में उसका रिश्ता बिल्कुल खोखला हो चुका है. तान्या के अनुसार, इस एक्टर की पत्नी खुद उनके पास आई थीं ताकि पति की सच्चाई सामने आ सके. जांच में सामने आया कि यह एक्टर और उनकी पत्नी सालों से एक-दूसरे के साथ शारीरिक संबंध में नहीं हैं और अलग-अलग कमरों में सोते हैं.
अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों से संपर्क
जासूसी के दौरान तान्या और उनकी टीम को पता चला कि यह एक्टर एक खास तरह की बड़ी फ्रेंचाइज फिल्मों का हिस्सा है. फिल्मों के सिलसिले में उसका सामना कई कम उम्र की लड़कियों से होता है और असल जिंदगी में भी वह अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों के साथ इन्वॉल्व था.
पब्लिक इमेज पर रहता है दबाव
तान्या ने बताया कि पत्नी को पति की इन सभी हरकतों के बारे में सब पता है, फिर भी वे दोनों आज साथ रह रहे हैं. सेलिब्रिटीज के लिए शादी तोड़ना इतना आसान नहीं होता, क्योंकि उनके ऊपर पब्लिक इमेज और लोगों के सवालों का भारी दबाव होता है.
हालांकि तान्या पुरी ने किसी भी एक्टर या उसकी पत्नी का नाम उजागर नहीं किया, लेकिन इस खुलासे के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


