Yo Yo Honey Singh: सिंगर, रैपर, प्रोड्यूसर और अभिनेता हनी सिंह इन दिनों अपनी डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘यो यो हनी सिंह फेमस’ के कारण सुर्खियों में हैं. इस डॉक्यूमेंट्री में हनी सिंह ने अपनी जिंदगी के रॉ और अनफिल्टर्ड पहलुओं का खुलासा किया है. इसमें उन्होंने अपने रिश्तों, अपनी एक्स-पत्नी शालिनी तलवार के साथ शादी और मानसिक स्वास्थ्य संघर्ष के बारे में भी विस्तार से बताया है.
हनी सिंह ने साल 2003 में एक हिप-हॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर के रूप में अपना करियर शुरू किया था और नवंबर 2011 में उनका पहला एल्बम इंटरनेशनल विलेगर रिलीज हुआ था. इसके बाद उन्होंने संगीत और रैप की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई और आज हनी सिंह ने इंडस्ट्री में अपनी सॉलिड जगह बना ली है. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी बड़ी है.
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई डॉक्यूमेंट्री के बाद हनी सिंह ने कई अहम बातें साझा की हैं. एक बातचीत के दौरान, जब हनी सिंह से पूछा गया कि क्या एक फेमस सेलेब होने के कारण उनके लिए डेट करना मुश्किल है, तो उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘हां, यह इस पर निर्भर करता है कि आप किसे लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. एक भारतीय सेलिब्रिटी के रूप में यह बहुत प्रॉब्लमेटिक है कि आप किसी भारतीय महिला को डेट नहीं कर सकते, क्योंकि वह पहले से ही आपको एक निश्चित तरीके से जानती है. आप जहां भी जाते हैं, आपकी क्रू आपके साथ होती है, इसलिए आप कभी नहीं जान सकते कि वह आपको पसंद करती है या आपकी लग्ज़री लाइफ को.’
यह भी पढ़ें: संध्या सूरी की हिंदी फिल्म ‘संतोष’ जिसे ब्रिटेन ने अपने देश से आस्कर अवार्ड के लिए भेजा
हनी सिंह ने ये भी बताया कि उन्हें डेट के लिए ऐसी जगहों पर जाना पसंद है, जहां लोग उन्हें पहचानते नहीं हों. उन्होंने कहा, ‘मैं डेट पर जाना पसंद करता हूं जहां मुझे कोई नहीं जानता है. मैंने यह कई बार किया है और सफल रहा हूं. मैं महीनों बाद उन्हें बताऊं कि मैं कौन था.’ इसके अलावा, हनी ने बताया कि उनके पास एक ‘सीक्रेट नाम’ है, जिसे वह डेटिंग के दौरान इस्तेमाल करते हैं. उनका यह नाम है “माहिर एक्सपर्ट”, और इस नाम से वह अपनी असली पहचान छिपाकर लोगां से मिलते हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…
दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…
नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) में…
कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…
गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…