यूटिलिटी

क्या आप भी चाहते हैं रिटायरमेंट पर करोड़ों का फंड? जानिए 5000 रुपये महीने में कैसे बनाएं भविष्य सुरक्षित

साल 2024 अब खत्म होने वाला है, और नए साल का आगमन हो चुका है. हर नए साल में लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ रेजोल्यूशन लेते हैं, पुरानी खराब आदतों को छोड़ते हैं और नई, अच्छी आदतों को अपनाते हैं. यदि आप भी इस नए साल में अपने वित्तीय जीवन में सुधार करना चाहते हैं, तो आपको अपनी निवेश योजना पर ध्यान देना चाहिए. आज के समय में निवेश एक बेहद जरूरी कदम बन चुका है.

आइए जानते हैं एक ऐसी निवेश योजना के बारे में, जिससे रिटायरमेंट के समय आपके पास करोड़ों का फंड जमा हो सकता है.

हर महीने 5000 रुपये म्युचुअल फंड्स में निवेश करें

आजकल लोग निवेश के लिए कई तरह के विकल्प अपना रहे हैं, और इनमें म्युचुअल फंड्स एक लोकप्रिय और तेजी से बढ़ता हुआ विकल्प है. अगर आप भी रिटायरमेंट तक अच्छा खासा फंड जमा करना चाहते हैं, तो हर महीने 5000 रुपये म्युचुअल फंड्स में निवेश करके आप डेढ़ करोड़ से भी अधिक राशि जमा कर सकते हैं.

यदि आप 30 साल की उम्र से अगले 30 साल तक हर महीने 5000 रुपये की एसआईपी (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) बनाकर म्युचुअल फंड्स में निवेश करते हैं, तो 30 साल बाद आपके पास लगभग 1.76 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो सकता है.

क्या हैं इस निवेश की शर्तें?

लेकिन, इस तरह का फंड जमा करने के लिए यह जरूरी है कि आपको म्युचुअल फंड्स पर अनुमानित रिटर्न मिलता रहे. उदाहरण के लिए, यदि आप म्युचुअल फंड्स में 5000 रुपये की एसआईपी निवेश करते हैं, तो आपको उस पर सालाना 12% का अनुमानित रिटर्न मिलना चाहिए. इस तरह से, 30 साल बाद आप 1,76,49,569 रुपये का फंड जमा कर सकते हैं.

इसमें से 18,00,000 रुपये आपका प्रिंसिपल (अर्थात मूल राशि) होगा और 1,58,49,569 रुपये आपको कुल ब्याज के रूप में मिलेगा.

निवेश से पहले ध्यान रखें यह बात

हालांकि, म्युचुअल फंड्स में निवेश से पहले आपको योजना के बारे में और म्युचुअल फंड के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए. क्योंकि म्युचुअल फंड्स में किया गया निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होता है. इसलिए, निवेश करने से पहले हमेशा उचित जांच-पड़ताल करें और एक पेशेवर सलाहकार की मदद लें.


इसे भी पढ़ें- क्या आप भी Credit Card का कर रहे हैं इस्तेमाल? तो हो जाएं सावधान


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

7 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

7 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

7 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

8 hours ago