मनोरंजन

जहीर इकबाल ले रहे हैं Sonakshi Sinha के सब्र का इम्तिहान, पहले ललचाया, फिर उड़ाया मजाक, पति संग शेयर किया Video

Sonakshi Sinha on Zaheer Iqbal: बॉलीवुड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट या फिर रील्स जरूर शेयर करते हैं. फैंस भी उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी एक और मजेदार नोकझोंक का वीडियो शेयर किया.

मेरे धैर्य की परीक्षा लेते हैं-सोनाक्षी

वीडियो की शुरुआत में सोनाक्षी सिन्हा डाइनिंग टेबल पर बैठी हैं और उनके पति जहीर इकबाल कुछ स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठा रहे हैं. जहीर इकबाल अपनी पत्नी को कुछ खाने की पेशकश करते हैं और कहते हैं कि यह “अच्छा कार्ब्स” है. वहीं सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं कि वह डाइट पर हैं. जैसे ही ‘दबंग’ अभिनेत्री खाने के लिए तैयार होती हैं, जहीर इकबाल हंसते हुए खाना वापस ले लेते हैं और खुद खा लेते हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “वह मेरी इच्छाशक्ति और धैर्य की परीक्षा लेना जानते हैं.”

एक्ट्रेस ने ट्रैफिक में फंसने पर अपनी निराशा की थी व्यक्त

हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रैफिक में फंसने पर अपनी निराशा व्यक्त की थी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्लिप पोस्ट किया, जिसमें मजाकिया अंदाज में बताया कि वह अपने पति के साथ घर जाने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन शहर के ट्रैफिक की बाधाओं का सामना कर रही हैं. वीडियो में सोनाक्षी स्पष्ट रूप से परेशान दिख रही थीं, जिसका कैप्शन था, “जब आप बस अपने पति के पास घर जाना चाहती हैं, तो यह ट्रैफिक है, हर सड़क खुदी हुई है.”

यह भी पढ़ें: जब आधी रात को Amitabh Bachchan शर्ट की बटन खोलकर पहुंच गए थे बैंकॉक के स्ट्रिप क्लब , फिर जो हुआ…डायरेक्टर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

सलमान खान की पार्टी में हुई थी मुलाकात

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून 2024 को मुंबई में रजिस्टर्ड मैरिज की थी. उनकी पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी. जहीर ने सलमान के होम प्रोडक्शन की मूवी ‘नोटबुक’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. दोनों ने साथ में Double XL फिल्म में काम किया है. वे एक म्यूजिक वीडियो Blockbuster में भी नजर आए थे.

सोनाक्षी अपने पति संग इस फिल्म में आएंगी नजर

सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ आगामी फिल्म “तू है मेरी किरण” में नजर आने वाली हैं. इसमें ‘डबल एक्सएक्सएल’ के बाद दोनों दूसरी बार साथ नजर आएंगे. यह फिल्म करण रावल और संजना मल्होत्रा ​​के निर्देशन में बनाई जाएगी. हालांकि, ‘तू है मेरी किरण’ कुछ कानूनी पचड़ों में फंस गई है. अगर रिपोर्ट्स की मानें तो एडलैब्स ने कॉपीराइट उल्लंघन पर चिंता जताई है और दावा किया है कि यह फिल्म उनकी कई अन्य फिल्मों के अधिकारों का उल्लंघन करती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘रिफाइनिंग महाशक्ति’ बना भारत, अमेरिका भी हुआ कायल, ट्रेड डील पर भी अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया बड़ा संकेत

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…

21 minutes ago

खरगोन जेल से फरार POCSO का दोषी गिरफ्तार, 4 दिन से जंगलों में छिपकर पुलिस को दे रहा था चकमा

Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…

45 minutes ago

बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम घोषित, यूपी के निखिल मणि तिवारी बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…

59 minutes ago

जन्मदिन विशेष; नवजोत सिंह सिद्धू- धैर्य और आक्रामकता का अनोखा संगम

नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…

1 hour ago

दशहरे पर पीएम मोदी का संदेश; बोले- देश के सामने तीन बड़ी चुनौतियां, एकजुट होकर देना होगा जवाब

Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…

2 hours ago