देश

Earthquake in Delhi-NCR: इस बार कुछ अलग था भूकंप! रहस्यमयी तेज आवाज ने लोगों को चौकाया

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप इतना तीव्र था कि लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, इस बार का भूकंप पहले आए भूकंपों से काफी अलग था. इसकी मुख्य वजह थी- भूकंप के झटकों के साथ सुनाई देने वाली तेज और रहस्यमयी आवाज, जिसे पहले कभी नहीं सुना गया था.

क्या हुआ सुबह-सुबह?

  • सोमवार सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर में तेज भूकंप आया.
  • भूकंप के झटकों के बाद लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए.
  • दहशत के चलते कई इलाकों में लोग खाली जगहों पर इकट्ठा हो गए.
  • भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई.
  • भूकंप का केंद्र दिल्ली में ही था.
  • भूकंप का केंद्र जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे था.

रहस्यमयी आवाज ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली-एनसीआर में इससे पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं, लेकिन इस बार का भूकंप अलग था. ज्यादातर लोगों ने दावा किया कि उन्होंने भूकंप के झटकों के साथ एक तेज आवाज भी सुनी. यह आवाज इतनी अलग थी कि कई लोगों को लगा कि दिल्ली के नीचे कोई भूगर्भीय गतिविधि हो रही है.

भूकंप का केंद्र सतह के बहुत करीब

विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार भूकंप का केंद्र जमीन से सिर्फ 5 किलोमीटर नीचे था, जो कि अपेक्षाकृत कम गहराई मानी जाती है. यही कारण है कि झटके अधिक तीव्र महसूस हुए. हालांकि, अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.

वैज्ञानिकों की रिपोर्ट का इंतजार

इस रहस्यमयी आवाज को लेकर भूवैज्ञानिकों से प्रतिक्रिया की उम्मीद की जा रही है. वैज्ञानिकों का कहना है कि भूकंप के दौरान ध्वनि उत्पन्न होना असामान्य नहीं है, लेकिन इस बार की आवाज कितनी अलग थी और इसका क्या कारण हो सकता है, यह अभी शोध का विषय है.

देखें वीडियो-


इसे भी पढ़ें- भूकंप से कांपी दिल्ली-NCR की धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

P से ‘परिवार’ D और A से कौन? ओपी राजभर ने अखिलेश के गजब मजे लिए; बताया PDA का नया फुलफॉर्म

OP Rajbhar on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने अखिलेश…

2 minutes ago

मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक: बेबी रानी मौर्य के सफर से समझें महिला सशक्तिकरण

बेबी रानी मौर्य के मेयर से राज्यपाल और मंत्री तक के सार्वजनिक सफर से समझें…

18 minutes ago

दिल्ली दंगा मामला: ‘सुप्रीम कोर्ट की शर्तों में नहीं हो सकता बदलाव’, उमर-शरजील की बेल अर्जी फिर नामंजूर

UAPA Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने 2020 दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील…

21 minutes ago

गोंदिया में वन्यजीव तस्करी का पर्दाफाश: DRI नागपुर ने जब्त की तेंदुए की खाल, वन विभाग को सौंपे आरोपी

Gondia News: गोंदिया जिले के देवरी में डीआरआई (DRI) नागपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

37 minutes ago

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

1 hour ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

1 hour ago