मनोरंजन

‘जुबीन गर्ग को अक्सर शिकायत रहती थी’, मैनेजर ने ओपन लेटर में खुला ‘राज’; क्या है संपत्ति विवाद?

Zubin Garg: दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग की वित्तीय विरासत को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने शुक्रवार को जारी कर गायक के संगीत रचनाओं के स्वामित्व और उनके रचनात्मक कार्यों से होने वाली आय के बारे में स्पष्टीकरण दिया.

गानों के अधिकार किसके पास?

एक ओपन लेटर में मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि आम धारणा के विपरीत गर्ग के 38,000 रिकॉर्डेड गानों में से ज्यादातर गाने विभिन्न प्रोडक्शन हाउस और म्यूजिक कंपनियों के कॉन्ट्रैक्ट के तहत उनके अधिकार में हैं. उन्होंने कहा कि इन ज्यादातर गानों, जिनमें उनके सबसे हिट गाने भी शामिल हैं, के लिए गायक को सिर्फ एक बार रिकॉर्डिंग फीस दी गई थी.

शर्मा ने लिखा, “ज़ुबीन दा के लगभग सभी गाने, यहां तक कि सबसे हिट गाने भी, मेरे उनके जीवन में आने से पहले के हैं. वह अक्सर शिकायत करते थे कि उन्हें कम पैसे दिए गए, जबकि प्रोड्यूसर और लेबल करोड़ों कमाते थे. इसकी पुष्टि उन कंपनियों से सीधे की जा सकती है.”

जुबीन गर्ग म्यूजिक LLP की शुरुआत

गलतफहमियों को दूर करने के लिए शर्मा ने कहा कि 2021 में सिंगर ने अपने कुछ गानों पर अपना अधिकार स्थापित करने के लिए जुबीन गर्ग म्यूजिक एलएलपी की स्थापना की, जो एकमात्र ऐसी कंपनी थी जिसमें उन्होंने पार्टनरशिप की थी. इस कंपनी ने लगभग 10 लाख रुपए के कुल निवेश के साथ लगभग 20 गाने रिलीज किए, जिसमें से गायक ने खुद 6 लाख रुपए का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: जब राजकुमार ने मौसमी चटर्जी को कहा था ‘जानी’, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, आज भी मशहूर है किस्सा

पत्नी को मिलेगा कानूनी हक

शर्मा ने आगे कहा, “एलएलपी ने अब तक हर महीने सिर्फ कुछ हजार रुपये कमाए हैं. पूरी रकम कंपनी के अकाउंट में है, कोई भी रकम नहीं निकाली गई है. जुबीन दा की कंपनी में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, और मैं यह सुनिश्चित करना अपना कर्तव्य मानता हूं कि उनकी पत्नी को यह हिस्सा कानूनी रूप से मिले.” उन्होंने यह भी जोर दिया कि इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी (आईपीआरएस) द्वारा कंपोजर और गीतकार के तौर पर जुबीन गर्ग के काम के लिए दी जाने वाली रॉयल्टी हमेशा सीधे गायक के पर्सनल अकाउंट में जाती थी, और अब कानूनी रूप से यह उनकी पत्नी गरिमा गर्ग को मिलनी चाहिए.

आरोपों का किया खंडन

सिंगर के मैनेजर ने जुबीन के भरोसे या पैसों का गलत इस्तेमाल करने के आरोपों से भी इनकार किया. शर्मा ने कहा, “ये अफवाहें बेबुनियाद और बहुत दुखद हैं. मैंने उनकी मौत की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के साथ सहयोग किया है और आगे भी करता रहूंगा.”

प्रशंसकों से की अपील

उन्होंने जुबीन के प्रशंसकों और आम जनता से अपील की कि वे गलत जानकारी से गुमराह न हों. उन्होंने कहा, “यह एक इंसान से दूसरे इंसान की अपील है. जांच बिना किसी डर या भेदभाव के हो. जुबीन दा की याद में हमें सच्चाई को सम्मान के साथ सामने लाना चाहिए.” पिछले हफ्ते सिंगापुर में उनकी अचानक मौत के बाद सिंगर की संपत्ति को लेकर हो रही अटकलों के बीच यह सफाई दी गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

27 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

36 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

43 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

52 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

57 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago