मनोरंजन

जब राजकुमार ने मौसमी चटर्जी को कहा था ‘जानी’, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब, आज भी मशहूर है किस्सा

Raaj Kumar Vs Moushumi Chatterjee: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार अपनी शानदार अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रहे हैं. असल जिंदगी में भी उनका अक्खड़ स्वभाव सबको चौंका देता था. यही वजह थी कि 70 के दशक की टॉप एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी से उनकी मजेदार तकरार हुई थी. यह किस्सा फिल्म चंबल की कसम की शूटिंग के दौरान का है.

शूटिंग के दौरान हुई नोकझोंक

1980 में आई इस फिल्म में राजकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, अमजद खान और मौसमी चटर्जी जैसे सितारे थे. शूटिंग के दौरान राजकुमार ने निर्देशक से कहा कि एक सीन ऐसा होना चाहिए, जिसमें वो और मौसमी तालाब में नहा रहे हों. मौसमी ने तुरंत कहा कि उन्हें तैरना नहीं आता. राजकुमार ने अपने अंदाज में जवाब दिया ‘जानी’, जब हम हैं तो आपको डरने की क्या जरूरत है?’ इस पर मौसमी ने मजाक उड़ाते हुए कहा ‘राज जी, अगर मैं डूबने लगी तो आप मुझे बचाएंगे या अपनी विग संभालेंगे?’ यह सुनकर सभी हंस पड़े और खुद राजकुमार भी नाराज होने के बजाय मुस्कुराए.

मौसमी का करारा जवाब

एक रियलिटी शो में मौसमी चटर्जी ने बताया कि राजकुमार उन्हें हमेशा जानी कहकर बुलाते थे। इस पर उन्होंने कहा कि वह शादीशुदा हैं, इसलिए उन्हें नाम से बुलाना चाहिए। लेकिन राजकुमार ने कहा कि वह तो जानी ही कहेंगे. इसके बाद एक दिन मौसमी ने मजाक में उन्हें पैजामा कह दिया. राजकुमार ने हैरानी जताई, तो उन्होंने कहा– ‘आप पैजामा पहनकर आए हैं, इसलिए मैंने आपको पैजामा नाम दे दिया.’ यह सुनकर राजकुमार हंस पड़े और बोले ‘आप तो शेरनी हैं, आपका पति भी आपसे डरता होगा.’ मौसमी ने फौरन जवाब दिया ‘शेरनी कभी गीदड़ के साथ रहती है क्या?’

ये भी पढ़ें: ‘बंगाल फाइल्स’ पर प्रतिबंध नहीं! कलकत्ता हाईकोर्ट ने क्यों खारिज की PIL?

राजकुमार और मौसमी का करियर

राजकुमार ने 1952 में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 70 फिल्मों में शानदार अभिनय किया और लोगों के दिलों पर राज किया. वहीं मौसमी चटर्जी भी अपने जमाने की सबसे पॉपुलर हीरोइनों में गिनी जाती हैं. उन्होंने रोटी कपड़ा और मकान, अंगूर, कच्चे धागे और परिणीता जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. यह किस्सा आज भी फिल्मी दुनिया की मजेदार यादों में शामिल है. राजकुमार और मौसमी चटर्जी की ये नोकझोंक उनके बेबाक स्वभाव की झलक दिखाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 minute ago

इंडिगो-अदानी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की उड़ानें

अडाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

6 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

47 minutes ago

महर्षि वाल्मीकि जयंती: श्रीराम, माता शबरी और निषादराज के प्रसंग से पीएम मोदी ने समझाया सामाजिक समरसता का मतलब

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…

2 hours ago

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

2 hours ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

3 hours ago