फैक्ट चेक

‘आधार कार्ड में मिलेगी फ्री बाइक’; क्या है पीएम मोदी के वायरल वीडियो का सच?

Fact Check: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. वहीं, दूसरी ओर एआई तकनीक ने इसको और बढ़ा दिया है, जिसकी मदद से किसी का भी चेहरा, आवाज और हाव-भाव आसानी से बदला जा सकता है. अब इसका इस्तेमाल भ्रामक और झूठे दावों को फैलाने के लिए करा जाने लगा है. दरअसल, पीएम मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें वो हर आधार कार्ड धारक को बाइक फ्री में देने की बात कह रहे है. तो आइए जानते है इसके वीडियो का सच.

क्या हो रहा वायरल?

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि सभी को आधार कार्ड पर एक बाइक फ्री दी जाएगी. हालांकि वीडियो में किए जा रहे दावे को प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने एआई जनरेटेड और फेक बताया है.

कैसे पता चली सच्चाई?

PIB के फैक्ट-चेक के अनुसार, नरेंद्र मोदी ने ऐसी कोई घोषणा कभी नहीं की है. वीडियो में पीएम मोदी द्वारा कही गई बातें पूरी तरह भ्रामक और गलत हैं. इस तरह की फर्जी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जल्दी फैलती हैं, जो लोगों को गुमराह भी करती हैं.

प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो ने इसको लेकर अपने एक्स हैंडल से पर ये भी कहा कि सतर्क रहिए, लुभावने कंटेंट के झांसे में न आएं और इन्हें फॉरवर्ड न करें.

इसलिए ऐसी किसी भी वीडियो को तब तक शेयर न करें जबतक उसकी प्रामाणिकता किसी ऑफिसियल सोर्स से न हो जाए. अगर केंद्र की ओर से कोई भी ऐसी लोक कल्याणकारी योजना आती है, तो सबसे पहले आधिकारिक जानकारी वेबसाइट myscheme.gov.in से जांच लें.

निष्कर्ष

वायरल वीडियो में पीएम मोदी द्वारा फ्री बाइक देने की बात झूठी और भ्रामक.

ये भी पढ़ें: Fact Check: “यादव ही भविष्य के कट्टर मुसलमान…”, आजम खान ने बोला क्या ऐसा, जानिए वायरल पोस्ट का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

5 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

29 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

29 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

58 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

1 hour ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

1 hour ago