देश

मदरसे में मिले 20 लाख के नकली नोट, इमाम के कमरे का क्या है मालेगांव लिंक?

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक मदरसे से 20 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं. पुलिस ने मदरसे पर छापा मारा और मामले की जांच शुरू की. पुलिस का मानना है कि यह नकली नोटों का एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है. आरोपियों के पास से नकली नोट और अन्य सामग्री बरामद हुई है. पुलिस अब उनकी सप्लाई चेन और अन्य साथियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. इससे पहले इमाम जुबेर अंसारी के साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को महाराष्ट्र के मालेगांव में गिरफ्तार किया गया था.

खंडवा एएसपी महेंद्र तारणेकर ने कहा जवाद थाना क्षेत्र के रेतिया गांव में एक मदरसे में इमाम के तौर पर काम करने वाले और वहां रहने वाले जुबेर अशरफ अंसारी से 100 रुपये और 500 रुपये के नोटों के बंडलों में लगभग 19 लाख रुपये जब्त किए गए. पुलिस फिलहाल बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रही है. जांच जारी है.

आरोपी इमाम का इतिहास

आरोपी जुबेर को 3 महीने पहले ही पैठियां की मस्जिद में बतौर इमाम रखा गया था. वह बुरहानपुर का रहने वाला है और उसने अपने काम में कई बार छुट्टी ली थी. पिछले महीने 26 अक्टूबर को उसने अपनी मां की तबीयत खराब होने की बात कहकर छुट्टी ली थी और तब से वह पैठियां नहीं लौटा था.

पुलिस कर रही है कार्रवाई

मालेगांव पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल एवन के पास जाल बिछाकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया था. तलाशी में नकली नोट के बंडल बरामद हुए. जांच के दौरान दोनों के पास से 500 रुपये मूल्य के 2000 नकली नोट (कुल 10 लाख रुपये), दो मोबाइल हैंडसेट और एक बैग सहित कुल 10 लाख 20 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया. नोटों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे पूरी तरह से नकली हैं.

ये भी पढ़ें: जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बस; अबतक 18 लोगों की मौत

अब आगे क्या कार्रवाई होगा?

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179, 180 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में लिया है. पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क और अन्य साथियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. एएसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि हमें इसकी जानकारी वीडियो फुटेज से मिली और उसके आधार पर कार्रवाई की गई.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

26 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

46 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

56 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

1 hour ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

2 hours ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago