फैक्ट चेक

‘तबीयत बिगड़ी या हुआ हमला?’ जानिए क्या सच में रोहिणी घावरी के भारत लौटते ही अस्पताल पहुंचे चंद्रशेखर आजाद

सोशल मीडिया पर नगीना से सांसद और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि यौन शोषण का आरोप लगाने वाली डॉ. रोहिणी घावरी के भारत लौटते ही चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. कुछ यूजर्स तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि उन पर हमला हुआ है.

क्या सच में खराब हुई चंद्रशेखर की तबीयत?

दरअसल, सोशल मीडिया पर भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद की तबीयत बिगड़ने का दावा किया जा रहा है. यह दावा ऐसे समय पर किया गया है जब उनपर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला डॉक्टर भारत लौटी है. लेकिन असल में ऐसा नहीं है.

इस दावे की जब जांच की गई तो पता चला की सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पुराना है. जांच में पता चली की यह हाल फिलहाल का नहीं, बल्कि मार्च 2019 का यानी करीब सात साल पुराना है.

बता दें कि उस समय आचार संहिता उल्लंघन के मामले में देवबंद में हिरासत में लिए जाने के बाद चंद्रशेखर की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

वहीं, 13 मार्च 2019 को यह वीडियो डिजिटल मीडिया पर शेयर किया गया था. खुद चंद्रशेखर आजाद के ऑफिशियल एक्स हैंडल से भी 12 मार्च 2019 को इसकी जानकारी दी गई थी.

क्यों ऐसे दावे के साथ किया जा रहा वायरल?

दरअसल, इंदौर की रहने वाली डॉ. रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर आजाद पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. स्विट्जरलैंड से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं.

इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया पर सवर्ण आर्मी से जुड़े कुछ यूजर्स ने 2019 के इस पुराने वीडियो को रोहिणी घावरी के भारत लौटने से जोड़कर शेयर करना शुरू कर दिया.

निष्कर्ष

इस जांच से यह साफ है कि भीम आर्मी चीफ स्वास्थ्य है और अस्पताल में भर्ती होने का वीडियो पुराना है. साथ ही यह भी कि इसका डॉ. रोहिणी घावरी के भारत लौटने या किसी हालिया घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है. इसलिए सोशल मीडिया पर फैलने वाली किसी भी तत्व पर तब तक भरोसा न करें, जब तक उसकी आधिकारिक पुष्टि न हुई हो.

य़ह भी पढ़ें: BRICS 2026 में पुतिन-जिनपिंग की कुकिंग? वायरल Video का सच कुछ और ही निकला

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

3 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

10 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago