Fact Check: इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच ने सोशल मीडिया को हर घर तक पहुंचा दिया है. आज यह प्लेटफॉर्म एंटरटेनमेंट और न्यूज दोनों का जरिया बन गया है. लेकिन इसके साथ ही फर्जी खबरों और स्कैम्स की बाढ़ भी आ गई है. पिछले कुछ दिनों से एक एसएमएस तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दावा किया जा रहा है कि आपका पैकेज डिलीवरी में फंसा हुआ है. मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक कर एड्रेस अपडेट करने को कहा जा रहा है. अगर ऐसा मैसेज आपके पास भी आया है तो सतर्क हो जाएं. यह मैसेज पूरी तरह से फर्जी है.
स्कैमर्स एसएमएस और सोशल मीडिया लिंक के जरिए लोगों को फंसाते हैं. जैसे ही कोई यूजर लिंक खोलता है, उसकी निजी जानकारी चुरा ली जाती है और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ जाती है.
जब इस वायरल मैसेज की जांच की गई तो जांच में साफ हुआ कि यह मैसेज फर्जी है. PIB ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर चेतावनी जारी की. एजेंसी ने लिखा कि इस तरह का मैसेज असली नहीं है और इसमें मौजूद लिंक को बिल्कुल भी न खोलें.
अगर आपके पास भी कोई संदिग्ध मैसेज आता है, तो घबराएं नहीं. उसकी सच्चाई जानने के लिए आप सीधे PIB Fact Check से संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको PIB की आधिकारिक वेबसाइट https://factcheck.pib.gov.in/ पर जाएं या फिर वॉट्सऐप नंबर +918799711259 पर मैसेज फॉरवर्ड करें.
सरकारी एजेंसियों ने साफ किया है कि ऐसे लिंक पर क्लिक करना खतरनाक है. बेहतर होगा कि ऐसे मैसेज को इग्नोर करें और दूसरों को भी इसके बारे में अलर्ट करें.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…