Dhanbad Coal Mine Accident: कोयला नगरी धनबाद आज दो बड़ी घटनाओं से दहल गया. शहर के कतरास क्षेत्र के अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कोलियरी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. जहां एक सर्विस वैन करीब 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा. इसमें 5 लोगों की मौत हो गई. मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई.
बताया जा रहा है कि अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कोलियरी में शुक्रवार को एक कंपनी का सर्विस वैन लैंड स्लाइड की चपेट में आ गया. जिसकी वजह से वैन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
घटना को लेकर पुलिस के द्वारा राहत व बचाव कार्य चल रहा है. फिलहाल 3 मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. आशंका जताई जा रही है कि अभी भी कई लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं.
मृतकों की पहचान आसनसोल निवासी सौरभ गोप, बलियारपुर निवासी राहुल रवानी और बीरभूम निवासी गया सिंह के रूप में हुई है. शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
हादसे के बाद परिजन व ग्रामीणों में भयंकर आक्रोश है. मृतक कर्मियों के परिजनों ने देर शाम ए.के.डब्लू.एम.सी कोलियरी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुआवजे की मांग की.
ये भी पढ़ें- पुतिन-जिनपिंग की सीक्रेट बातचीत हुई लीक! क्या अमर हो सकते हैं इंसान?
वहीं दूसरा हादसा कतरास के रामकनाली ओपी क्षेत्र के बुट्टू बाबू बांग्ला के समीप हुआ है. जहां अचानक जमीन धंसने से 4 से 5 घर जमीन में समा गए. इस हादसे में कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है.
हादसे के बाद सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया. बाद में सभी को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई जानवर भी जमीन में समा गए हैं.
– भारत एक्सप्रेस
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…