Fact Check: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के नाम पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक व्यक्ति रोबोट से बातचीत करते हुए उसे आपत्तिजनक शब्द कहता दिखाई देता है. रोबोट की ओर से जवाब आता है कि कृपया शिष्ट भाषा का इस्तेमाल करें. दावा किया जा रहा है कि यह घटना एआई समिट के दौरान हुई और वीडियो में दिख रहा शख्स भारतीय है.
जांच में यह दावा भ्रामक पाया गया. भारत एक्सप्रेस की फैक्ट चेक टीम ने वीडियो के की-फ्रेम्स को रिवर्स सर्च किया. पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो दुबई के म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर का है, न कि दिल्ली में आयोजित किसी कार्यक्रम का.
वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर काशिफ जमीर है. उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 17 फरवरी को यही वीडियो पोस्ट किया गया था. प्रोफाइल जानकारी के अनुसार, वह पाकिस्तान के लाहौर के निवासी हैं और इंस्टाग्राम के अलावा टिकटॉक पर भी सक्रिय हैं. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने ‘दुबई’ हैशटैग का इस्तेमाल किया था, जिससे लोकेशन की पुष्टि होती है.
वीडियो में नजर आ रहा रोबोट Ameca है. यह एक ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसे इंसानों की तरह बातचीत करने और सवालों के जवाब देने के लिए विकसित किया गया है. Ameca को अक्सर दुबई के म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर में प्रदर्शित किया जाता है, जहां पर्यटक उससे बातचीत करते हैं.
इंटरनेट पर म्यूजियम में Ameca के साथ लोगों के कई अन्य वीडियो भी उपलब्ध हैं, जो यह साबित करते हैं कि वायरल क्लिप वहीं का है.
ये भी पढ़ें: AI समिट में यूथ कांग्रेस का हंगामा, प्रदर्शन पर BJP का तीखा हमला, बोले- ‘विदेशी मेहमानों के सामने नंगा नाच…’
सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है. न तो वीडियो एआई इम्पैक्ट समिट का है और न ही इसमें दिख रहा व्यक्ति भारतीय है. यह दुबई के म्यूजियम ऑफ द फ्यूचर का वीडियो है, जिसे भ्रामक दावे के साथ साझा किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…