फैक्ट चेक

Fact Check: क्या सच में एक अर्जेंटीनी युवक को डेट कर रहे हैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सबसे छोटे बेटे बैरन? जानें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सबसे छोटे बेटे बरॉन ट्रंप (Barron Trump) एक बार फिर चर्चा में हैं. 19 वर्षीय बरॉन आमतौर पर सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहते हैं और शायद यही वजह है कि उन्हें लेकर अफवाहें अक्सर उड़ती रहती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है सोशल मीडिया पर एक अजीबो-गरीब दावा वायरल हुआ है कि बरॉन का एक “बॉयफ्रेंड” है.

TikTok से शुरू हुई अफवाह

यह ताजा अफवाह TikTok पर एक वीडियो से शुरू हुई, जिसमें दावा किया गया कि बरॉन ट्रंप अब एक अर्जेंटीनी युवक “कार्लोस” को डेट कर रहे हैं, जो पेशे से “बॉलरूम डांसर” है. वीडियो को इस तरह एडिट किया गया था जैसे किसी न्यूज चैनल ने यह खबर दिखाई हो. इसके साथ कुछ फोटोज भी वायरल हुईं, जिनमें कथित तौर पर “कार्लोस” नजर आ रहे थे. हालांकि बाद में साफ हो गया कि ये खबर पूरी तरह फेक और बेबुनियाद है.

अब तक किसी भी विश्वसनीय अमेरिकी मीडिया संगठन या ट्रंप परिवार की ओर से इस तरह के किसी रिश्ते की पुष्टि नहीं की गई है. TikTok पर जिस अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया था, उसे भी बाद में डिलीट कर दिया गया.

पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब बरॉन ट्रंप के निजी जीवन को लेकर इस तरह की बातें सोशल मीडिया पर फैली हों. 2025 के मध्य में भी रिपोर्ट्स आई थीं कि बरॉन का एक गर्लफ्रेंड है, जो उन्हीं के साथ न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (NYU) में पढ़ती है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में तो यह भी दावा किया गया कि उन्होंने ट्रंप टॉवर का पूरा एक फ्लोर एक प्राइवेट डेट के लिए बुक किया था.

हालांकि, इन खबरों की भी कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. डोनाल्ड ट्रंप ने खुद अक्टूबर 2024 में कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि उनके बेटे बरॉन की कोई गर्लफ्रेंड है.

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या ममता बनर्जी ने काली पूजा के लिए बिना गैस जलाए बनाया भोग? जानें वायरल वीडियो की स्च्चाई

भाई एरिक ट्रंप ने दी थी मजेदार प्रतिक्रिया

इन खबरों के बीच बरॉन के बड़े भाई एरिक ट्रंप ने एक इंटरव्यू में हंसते हुए कहा था, “ओह गॉड! आप नहीं जानना चाहेंगे कि मैंने बरॉन को डेटिंग को लेकर क्या सलाह दी थी.” उन्होंने मजाकिया लहजे में यह भी कहा, “ट्रंप टॉवर का एक फ्लोर बंद कराना तो PG-13 लेवल की बात है, जबकि मेरी उम्र में मैं डेटिंग को लेकर कहीं ज़्यादा नटखट सोचता था.”

बता दें कि पिछले कुछ महीनों में बरॉन ट्रंप को लेकर कई AI-generated या फेक न्यूज सोशल मीडिया पर फैलाई गई हैं जिनमें उन्हें बास्केटबॉल स्टार कैटलिन क्लार्क या साशा ओबामा से जोड़ने की भी कोशिश की गई थी. इन सभी अफवाहों को बाद में पूरी तरह गलत बताया गया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

21 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

36 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

55 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago