फैक्ट चेक

Fact Check: समोसे, जलेबी जैसे स्नैक्स पर स्वास्थ्य चेतावनी बोर्ड?, दावे की जानें सच्चाई

सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप पर इन दिनों तेजी से एक मैसेज वायरल हो रहा है कि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देशभर की सरकारी कैंटीनों और रेस्टोरेंट में समोसे, जलेबी जैसे स्नैक्स के लिए स्वास्थ्य चेतावनी बोर्ड लगाने का आदेश जारी किया है.

पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को झूठा बताया और कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सलाह में भारतीय स्नैक्स पर कोई चेतावनी लेबल नहीं है.

पीआईबी फैक्ट चेक के अनुसार, यह सामान्य सलाह लोगों को सभी खाद्य उत्पादों में छिपे फैट और अतिरिक्त चीनी के बारे में जागरूक करने के लिए एक व्यवहारिक प्रेरणा है, न कि किसी विशेष खाद्य उत्पाद के बारे में. यह सलाह कार्यस्थलों पर स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों और पहलों के लिए है और लोगों से आग्रह करती है कि वे अतिरिक्त तेल और चीनी का सेवन कम करके स्वस्थ आहार और जीवनशैली अपनाएं. यह भारत की समृद्ध स्ट्रीट फूड कल्चर को लक्षित नहीं करती है.

रंग-बिरंगे पोस्टर लगाना अनिवार्य होगा, न कि चेतावनी

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के वायरल आदेश में कहा गया है कि जहां भी समोसा, जलेबी या अन्य तले-भुने खाद्य पदार्थ बिकते हैं, वहां रंग-बिरंगे पोस्टर लगाना अनिवार्य होगा. ये पोस्टर लोगों को बताएंगे कि इन नाश्तों में कितनी मात्रा में चीनी, तेल और फैट है. इस पहल को मोटापे और गैर-संक्रामक बीमारियों जैसे डायबिटीज और हृदय रोगों पर लगाम लगाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

कहा गया था कि समोसे, जलेबी और वड़ा पाव जैसे स्नैक्स पर शीघ्र ही स्वास्थ्य संबंधी चेतावनी दिखाई देगी. जैसे सिगरेट के पैकेट पर चेतावनी होती है, वैसे ही स्नैक्स में वसा और चीनी की मात्रा बताने वाले बोर्ड लगाए जाएंगे. हालांकि, पीआईबी फैक्ट चेक ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठा बताया.


ये भी पढ़ें: PIB Fact Check: क्या वाकई बंद हो रहे हैं ATM से ₹500 के नोट? जानिए क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago