फैक्ट चेक

क्या नशे में विमान की सीढ़ियों पर गिरे पंजाब के सीएम भगवंत मान? जानिए वायरल वीडियो का सच

पंजाब में अगले साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच में मुख्यमंत्री भगवंत मान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर विमान की सीढ़ियां चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरते हुए नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लिप को शेयर करते हुए तंज कस रहे हैं कि पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री फ्रांस यात्रा के दौरान खुद इतने नशे में थे कि ठीक से विमान की सीढ़ियां भी नहीं चढ़ पाए.

क्या है वायरल पोस्ट में दावा?

वायरल वीडियो को एक फेसबुक यूजर ने 23 नवंबर 2026 को साझा करते हुए लिखा, ‘ये पंजाब के सीएम भगवंत मान हैं, जिनका चुनावी वादा राज्य को नशामुक्त करने का है, लेकिन फ्रांस से लौटते समय वे खुद इतने नशे में थे कि विमान की सीढ़ी भी नहीं चढ़ सके.’

बता दें कि यूजर के करीब 18 हजार फॉलोअर्स हैं.

क्या है सच?

संबंधित कीवर्ड्स के जरिए सर्च करने पर किसी भी विश्वसनीय मीडिया संस्थान की ऐसी कोई खबर नहीं मिली, जिसमें भगवंत मान के विमान की सीढ़ियों पर गिरने की बात हो. इसके बाद वीडियो के कीफ्रेम्स निकालकर रिवर्स इमेज सर्च किया गया, तो 19 मार्च 2021 को एक यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया पुराना वीडियो सामने आया.

असली वीडियो पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का है, जब वे अटलांटा जाने के लिए ‘एयर फोर्स वन’ विमान में चढ़ते समय सीढ़ियों पर फिसल गए थे. वायरल क्लिप और बाइडेन के वीडियो की सीढ़ियों की रेलिंग, रंग और फ्रेम पूरी तरह एक जैसे हैं.

जब इस क्लिप को एआई डिटेक्टर से जांचा गया तो टूल ने भी इसे 99 फीसदी तक एआई से बनाया हुआ बताया.

विशेषज्ञों के अनुसार, वीडियो के 4 से 6 सेकंड के बीच व्यक्ति सीढ़ियां चढ़ने के बजाय सरकता हुआ दिखता है और 10वें सेकंड पर गिरते समय उसके पैर मुड़कर एक सफेद आकृति में बदल जाते हैं, जो स्पष्ट रूप से एआई छेड़छाड़ का संकेत है.

गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान अक्टूबर 2026 में पेरिस में आयोजित ‘SIAL Paris 2026’ प्रदर्शनी में हिस्सा लेने फ्रांस गए थे, लेकिन उनका विमान की सीढ़ियों पर गिरने का वायरल वीडियो पूरी तरह फर्जी और एआई मैनिपुलेटेड है. इसलिए किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले एक बार जरूर सोचें.

यह भी पढ़ें: यूपी में सरकार बनने पर हर गरीब को 20 लाख रुपये, चंद्रशेखर का बयान वायरल; जानें सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

संविधान सिर्फ कानून की किताब नहीं, हमारी पहचान और विरासत है- गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में कहा कि…

15 minutes ago

2027 की तैयारी में सपा का बड़ा दांव, ‘जन-मन घोषणापत्र’ जारी कर PDA राजनीति को दी नई धार

SP Manifesto 2027: समाजवादी पार्टी ने संविधान दिवस पर 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ‘जन-मन…

20 minutes ago

तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने को लेकर विवाद गहराया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद नहीं जला दीपस्तम्भ

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम के मौके पर दीपक जलाने का…

31 minutes ago

राशिद इंजीनियर की अर्जी पर 8 दिसंबर को फैसला सुनाएगा दिल्ली हाई कोर्ट

टेरर फंडिंग मामले में 2019 से तिहाड़ जेल में बंद बारामूला सांसद राशिद इंजीनियर की…

55 minutes ago

मालदीव में CSC की बड़ी बैठक, भारत समेत सदस्य देशों ने 2026-27 सहयोग रोडमैप को दी मंजूरी

Colombo Security Conclave: मालदीव में आयोजित कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव की 8वीं एनएसए स्तर की बैठक…

60 minutes ago