फैक्ट चेक

पाकिस्तान के समर्थन में वोट मांगे गए वोट, जानें वायरल वीडियो का सच

महाराष्ट्र में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर दावों और प्रतिदावों की बाढ़ सी आ गई है. चुनाव का माहौल हो और कोई सनसनीखेज वीडियो वायरल न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ, जिससे दावा किया गया कि महाराष्ट्र की गलियों में ‘पाकिस्तानी झंडे’ लहराए गए. लकिन सच्चाई इससे कुछ अलग है आइए जानते है कि क्या है सच.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, महाराष्ट्र में 15 जनवरी को नगर निकाय चुनाव के लिए वोट डाले गए. जैसे-जैसे नतीजों के रुझान सामने आए और भाजपा गठबंधन को बढ़त मिलती दिखी, वैसे ही इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से फैलने लगा. इस वीडियो में कुछ लोग एक तंग गली में घर-घर जाकर वोट मांगते दिख रहे हैं. वीडियो में गलियों के ऊपर कुछ हरी झंडियां बंधी हुई हैं जिन पर चांद-तारा बना है. सोशल मीडिया पर इसे शेयर करते हुए कुछ यूजर्स ने दावा कर दिया कि ये पाकिस्तान के झंडे हैं और मुस्लिम समुदाय के लोग पाकिस्तान के समर्थन में वोट मांग रहे हैं.

बता दें कि इस वायरल वीडियो को एक फेसबुक यूजर ने 11 जनवरी को शेयर किया था. पोस्ट के साथ यबजर ने ये भी लिखा कि महाराष्ट्र, अजान क्यों बंद करवाया. इसके खिलाफ निकले हैं वोट मांगने. देखो हिंदुओं, भारत में रहने वाला हर मुसलमान, अपने आप को पाकिस्तानी मानता है. इसलिए इन्होंने अपनी गलियों में, पाकिस्तानी झंडे लगा रखे हैं.

पड़ताल में क्या आया सामने?

इस दावे की पुष्टि के लिए फैक्ट चेक टीम ने जांच शुरू की. सबसे पहले हमारी टीम ने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल लेंस पर सर्च किया. सर्च करने पर हमें एक एक्स पोस्ट मिलता है, जो महाराष्ट्र के  कैबिनेट मंत्री नितेश राणे के हैंडल से 13 जनवरी को पोस्ट किया गया था. पोस्ट में उन्होंने ये वोट जिहाद भी लिखा था. हालांकि पोस्ट में पाकिस्तानी झंडे की कोई बात नहीं कही गई थी.

बता दें कि इससे जुड़ी खबर भी प्रकाशित हुई थी, लेकिन उनमें वायरल वीडियो की कोई  सटीक जानकारी नहीं थी. वहीं, जब टीम ने वीडियो को ध्यान से देखा तो उसमें एक स्कूटी दिखी जिसमें महाराष्ट्र का रजिस्टर्ड नंबर  दिखा. हालांकि, यह वीडियो महाराष्ट्र के किस शहर या किस तारीख का है, इसकी सटीक पुष्टि नहीं हो पाई है.

इसके बाद हमने वीडियो में दिख रही हरी झाड़ियों को ध्यान से देखा, लेकिन वो कहीं से भी पाकिस्तानी झंडो जैसे नहीं दिख रहे थे. हालांकि जांच में वीडियो से जुड़ी अभी तक कोई और जानकारी नहीं मिल पाई है, जिससे इसके सटीक लोकेशन या समय की पुष्टि नहीं हो पाई है. इससे ये बात साफ हो जाती है कि वायरल दावा गलत और भ्रामक है.

बता दें कि, महाराष्ट्र में हुए निकाय चुनाव का परिणाम 16 जनवरी को आ गए थे, जिसमें जेपी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने बंपर जीत हासिल की है. महायुति ( बीजेपी और शिंदे गुट) ने 227 सीटों से कुल 118 सीटों को अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन के बीच वायरल फ्लैशलाइट मार्च, जानें वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस 

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

23 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

23 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

23 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

30 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

39 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago