फैक्ट चेक

क्या CJP के संसद मार्च में बेटे संग पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? जानिए वायरल वीडियो का सच

Fact Check: दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरु हुए छात्रों और युवाओं के विरोध-प्रदर्शनों के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए है. इसी सूची में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे विवान शाह के साथ ‘चलो संसद मार्च’ में हिस्सा लेने पहुंचे थे. लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते है क्या है असल सच्चाई.

क्या है हुआ वायरल?

वायरल क्लिप में नसीरुद्दीन शाह हरे रंग की जैकेट पहने एक खंभे के सहारे खड़े दिख रहे हैं और उनके पास उनके छोटे बेटे विवान शाह भी नजर आ रहे हैं. दावा किया गया कि यह नजारा दिल्ली के जंतर-मंतर का है.

क्या है वीडियो की सच्चाई?

जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो दिल्ली का है ही नहीं, बल्कि दिल्ली से करीब 1500 किलोमीटर दूर मुंबई का है. यह वीडियो मुंबई के कोलाबा स्थित ऐतिहासिक रीगल सिनेमा के बाहर का है, जहां नसीरुद्दीन शाह अपने बेटे के साथ एक फिल्म स्क्रीनिंग में शामिल होने पहुंचे थे.

दरअसल, इस वीडियो को 15 जुलाई को राजेश गौर नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उन्होंने भी स्पष्ट किया कि एक्टर मुंबई में फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ और ‘राजा शिवाजी’ की स्क्रीनिंग के दौरान स्पॉट हुए थे.

लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने वीडियो के आसपास के बैकग्राउंड और रीगल सिनेमा के हिस्से को काटकर केवल एक्टर की क्लिप निकाल ली. इसके बाद इसे दिल्ली के स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जोड़कर गलत दावों के साथ शेयर करना शुरू कर दिया.

हालांकि बॉलीवुड के कई सितारों ने छात्रों के इस आंदोलन का समर्थन किया है. वहीं, प्रकाश झा और शबाना आजमी खुद जमीनी स्तर पर दिखे, जबकि सोनाक्षी सिन्हा व रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई. खुद नसीरुद्दीन शाह और उनकी पत्नी रत्ना पाठक शाह ने कुछ समय पहले पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी. लेकिन जहां तक दिल्ली के इस ‘संसद मार्च’ में शामिल होने की बात है, तो नसीरुद्दीन शाह के जंतर-मंतर पहुंचने का दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है.

ये भी पढ़ें: 11 करोड़ TV होंगे बंद, 6 गुना बढ़ेगा DTH चार्ज? सोशल मीडिया पर वायरल दावे की खुली पोल, PIB ने बताई सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

7 seconds ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

5 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

12 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

44 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago