Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Fact Check: ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के लिए अमेरिका ने क्‍या Indian Air Space का यूज किया? जानें सच्‍चाई

हाल में ही अमेरिका ने ईरान के 3 परमाणु ठिकानों पर आधी रात को हमला कर दिया. उस हमले में ईरानी ठिकाने पूरी तरह तबाह हो गए. सोशल मीडिया पर अफवाह फैल गई कि अमेरिकी विमान भारतीय वायुक्षेत्र इस्तेमाल करते हुए ईरान पर हमला करने गए. जानें इसका सच-

सोशल मीडिया पर इस्‍लामिक विचारधारा वाले कुछ यूजर्स द्वारा ये दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सेनाओं ने ईरान पर हमले के लिए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ के दौरान इंडियन एयरस्‍पेस का उपयोग किया था. ऐसे बहुत-से ट्वीट आने पर भारत सरकार के प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (पीआईबी) की ओर से स्‍पष्‍टीकरण दिया गया है.

पीआईबी के फैक्ट चेक विभाग ने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए भारतीय वायुक्षेत्र का इस्तेमाल किया था.

पीआईबी के ट्वीट में स्पष्ट कहा गया है कि भारतीय वायुक्षेत्र का अमेरिका द्वारा इस ऑपरेशन में इस्तेमाल नहीं किया गया.

बता दें कि इस अफवाह की शुरुआत तब हुई जब कुछ सोशल मीडिया खातों, जिसमें @iamSaharEmami और @RavinderKapur2 जैसे हैंडल शामिल हैं, ने दावा किया कि अमेरिकी सेनाओं ने भारतीय वायुक्षेत्र से होकर ईरान पर सैन्य हमले किए. इन पोस्ट्स में यह भी कहा गया कि नई दिल्ली की चुप्पी ने भारत को इतिहास के गलत पक्ष पर खड़ा कर दिया है.

हालांकि, पीआईबी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने पेंटागन में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में ऑपरेशन के रूट का खुलासा किया, जिसमें भारतीय वायुक्षेत्र शामिल नहीं था.

पीआईबी ने अपने ट्वीट में फर्जी दावों को “FAKE” लेबल लगाते हुए जनता से सावधान रहने की अपील की. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की अफवाहें देश की छवि को नुकसान पहुंचाने और भ्रम फैलाने के इरादे से फैलाई जा रही हैं. पीआईबी ने सुझाव दिया कि लोग विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी लेते हुए गलत सूचनाओं से बचें. यह फैक्ट चेक एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैल रही गलत खबरों की जांच की जरूरत को रेखांकित करता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital