फैक्ट चेक

पटना के इस्कॉन मंदिर पर हुआ आतंकी हमला? जानें सोशल मीडिया पर क्या हो रहा वायरल और उसकी सच्चाई

Patna ISKCON Temple Terrorist Attack Fact check: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है. इस बीच पटना के एक मंदिर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि पटना की इस मंदिर पर आतंकी हमला हुआ है. लेकिन क्या सच में कोई ऐसा हमला हुआ है आइए जानते है.

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए यह दावा किया कि पटना के किसी मंदिर में 3 आतंकवादी घुस गए थे. यूजर ने यह बताया कि यह पटना का इस्कॉन मंदिर है, जिसमें आतंकियों ने घुसकर बम से बड़ा धमाका किया.

इसके बाद इसे कई अन्य लोग भी इसी दावे के साथ इस वीडियो को शेयर करने लगे.

क्या है वायरल वीडियो का सच?

वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च करने पर यही वीडियो एक प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला. इस वीडियो को 29 जुलाई 2026 को पोस्ट किया गया था. उसके अनुसार, यह वीडियो पटना के इस्कॉन मंदिर में हो रहे आतंकी हमले की स्थिति पर मॉक ड्रिल का है. इसमें अभ्यास के दौरान फायरिंग और हैंड ग्रेनेड हमले का परिदृश्य भी शामिल था.

इसी क्रम में जांच को और आगे बढ़ाने पर संबंधित वीडियो दूसरे प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के एक्स हैंडल पर मिला, जिसे 29 जुलाई 2026 को शेयर किया गया था. उसपर भी यही बात बताई गई थी कि यह एक मॉक ड्रिल है.

वहीं बिहार पुलिस ने भी इस बात की जानकारी बिहार पुलिस की आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताई थी.

इस जांच से यह साफ है कि वायरल हो रहा यह वीडियो पटना के इस्कॉन मंदिर में हुए किसी आतंकी हमले का नहीं बल्कि ऐसी स्थिति का मॉक ड्रिल था. इसलिए जब तक किसी विश्वसनीय न्यूज चैनल द्वारा ऐसी खबरों की जानकारी ना मिले तब तक ऐसे भ्रामक दावों पर भरोसा न करें.

ये भी पढ़ें: Fact Check: पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र की क्या है सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

3 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago