अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत की रसोई तक बहुत दिनों पहले ही पहुंच गया था. युद्ध के कारण देश में एलपीजी (LPG) की सप्लाई बाधित हुई है और सिलेंडरों की किल्लत की खबरें आम हो गई हैं. इसी संकट के बीच सोशल मीडिया पर बैंगनी रंग के सिलेंडरों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड के दो भाइयों ने एक ऐसा ‘इको-फ्रेंडली’ गोबर गैस सिलेंडर विकसित किया है, जो महज 500 रुपये में 18 किलो गैस दे रहा है. लेकिन जब हमने इस दावे की गहराई से पड़ताल की, तो हकीकत कुछ और ही निकली.
एक्स (ट्विटर) और फेसबुक पर इस वीडियो को हजारों बार शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दो लोग एक ट्रक में बैंगनी रंग के सिलेंडर लोड करते दिख रहे हैं. कुछ नामचीन न्यूज पोर्टल्स ने भी इस पर खबरें चला दीं कि पारंपरिक एलपीजी के विकल्प के रूप में उत्तराखंड के भाइयों ने यह कमाल कर दिखाया है. लोगों को लगा कि महंगाई के इस दौर में अब 500 रुपये में सिलेंडर मिलेगा, लेकिन ये दावा पूरी तरह ‘हवाई’ साबित हुआ.
जब वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की गई, तो पाया गया कि वीडियो ‘मिरर इमेज’ (उल्टा) था. वीडियो को सीधा करने पर ट्रक की नंबर प्लेट और ब्रांड के नाम साफ हुए. बेहतर क्वालिटी वाले वीडियो को खंगालने पर सिलेंडरों पर साफ तौर पर ‘XTRATEJ’ का लोगो दिखाई दिया.
असल में, ये बैंगनी सिलेंडर कोई गोबर गैस के सिलेंडर नहीं हैं, बल्कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indane) का एक प्रीमियम कमर्शियल प्रोडक्ट हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, ‘एक्स्ट्रातेज’ (XTRATEJ) एक खास एलपीजी है जिसे औद्योगिक और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है.
कंपनी का दावा है कि ये खाना पकाने के समय को 14% तक कम कर देता है. सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि ये सिलेंडर घरेलू इस्तेमाल के लिए नहीं बेचे जाते और न ही इनका गोबर गैस से कोई लेना-देना है.
स्थानीय प्रशासन ने भी ऐसी किसी भी खोज या ‘दो भाइयों’ की कहानी को पूरी तरह खारिज कर दिया है. अगर इतनी बड़ी खोज हुई होती, तो वैज्ञानिक और सरकारी संस्थान इसकी पुष्टि जरूर करते. साफ है कि एलपीजी संकट के समय में लोगों की मजबूरी का फायदा उठाने के लिए पुराने वीडियो को गलत दावों के साथ फैलाया जा रहा है. बैंगनी रंग के ये सिलेंडर इंडेन गैस के कमर्शियल सिलेंडर हैं, न कि सस्ते गोबर गैस के.
ये भी पढ़ें: क्या मुर्शिदाबाद में हिंदुओं को धमकाने पर टीएमसी कार्यकर्ता की हुई पिटाई? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच
-भारत एक्सप्रेस
सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों के बाद एयर इंडिया और इंडिगो ने 10…
INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…
बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…
कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…
Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…
उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…