फैक्ट चेक

क्या ग्लेशियर फटने से आई नेपाल में बाढ़? जानिए वायरल वीडियो का पूरा सच

हाल ही में नेपाल में आई अचानक विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई. इस आपदा के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा. वीडियो में एक सर्च हेलीकॉप्टर से ग्लेशियर झील फटने का खौफनाक नजारा देखा जा सकता है. इसे नेपाल बाढ़ से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. लेकिन असल में इस वीडियो के पीछे की सच्चाई कुछ और ही है.

क्या है वायरल दावा?

दरअसल, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस क्लिप को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि यह चीन का वीडियो है और इसी ग्लेशियर झील के टूटने के कारण नेपाल में भीषण बाढ़ आई.

इतना ही नहीं, पत्रकारों और कई बड़े राजनेताओं सहित कई एक्स (X) यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर किया, जिसे देखते ही देखते लाखों व्यूज मिल गए और हजारों लोगों ने इसे रीशेयर कर दिया.

क्या सच में नेपाल का है वीडियो?

इंटरनेट पर वीडियो को रिवर्स इमेज सर्च करने और इसकी गहनता से जांच करने के बाद इस वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई सामने आ गई. जांच के दौरान पता चला कि यह वीडियो न तो नेपाल की बाढ़ से संबंधित है और न ही यह चीन के किसी ग्लेशियर का है.

असल में यह फुटेज 22 अगस्त को एक अमेरिकी महिला हेलीकॉप्टर पायलट द्वारा अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाया गया नजारा असल में अमेरिका के अलास्का में स्थित ‘कोलंबिया ग्लेशियर’ का है.

हेलीकॉप्टर पायलट अक्सर पहाड़ों और बर्फीले इलाकों की उड़ानों के वीडियो शेयर करती हैं. उन्होंने अलास्का में ग्लेशियर झील फटने की प्रक्रिया को समझाने के उद्देश्य से इस फुटेज शेयर किया था.

बता दें कि नेपाल में आई तबाही से कुछ दिन पहले ही यह वीडियो पोस्ट हो चुका था. शरारती तत्वों और कई यूजर्स ने अलास्का के इस पुराने वीडियो को नेपाल की दुखद घटना से जोड़कर भ्रामक दावे के साथ वायरल कर दिया. इसलिए ऐसे किसी भी वीडियो पर भरोसा करने से पहले एक बार उसकी सत्यता पर विचार जरूर करें.

यह भी पढ़ें: क्या जयंत चौधरी ने कहा ‘मैंने जाट समाज का ठेका लिया है क्या?’ जानिए वायरल पोस्टर का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

39 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

60 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

2 hours ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago