Fact Check: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही सोशल मीडिया पर ऑफर्स की ऐसी बाढ़ आ गई है, मानो कंपनियां मुफ्त में सब कुछ लुटा रही हों. कहीं तीन महीने का फ्री रिचार्ज, तो कहीं सिर्फ 50 रुपये में आईफोन—ऐसी-ऐसी स्कीमें फेसबुक और इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरें और एडिटेड वीडियो लगाकर इन्हें सरकारी योजना जैसा दिखाया जा रहा है.
कई पोस्ट्स में लिखा गया है, “मोदी का बड़ा ऐलान, जियो-एयरटेल-वीआई का 719 वाला प्लान तीन महीने तक फ्री.” एक वीडियो में पीएम मोदी यह कहते हुए दिखते हैं कि “कहीं किसी को पैसा देने की जरूरत नहीं है.अगर कोई मांगे तो मुझे चिट्ठी लिखना.” जाहिर है, यह सब एडिटिंग का कमाल है. लेकिन लोग इन झूठे दावों पर यकीन कर रहे हैं. कई यूजर्स तो कमेंट में अपना नाम, नंबर और दूसरी निजी जानकारी तक शेयर कर रहे हैं. यहीं से फर्जीवाड़ा करने वाले एक्टिव हो जाते हैं और लोगों की डिटेल्स इकट्ठा करके बेच देते हैं.
फैक्ट चेक की पड़ताल में पता चला कि असलियत में न तो कोई कंपनी ऐसा ऑफर दे रही है और न ही गणेश चतुर्थी पर 50 रुपये में आईफोन मिलने वाला है. उदाहरण के लिए, एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दावा किया गया कि मुफ्त रिचार्ज पाने के लिए “djmixgaana.in” वेबसाइट पर क्लिक करें. लेकिन जैसे ही लिंक खोलते हैं, तो वह “searchselector.com” नाम की दूसरी साइट पर ले जाता है. यहां असली खेल शुरू होता है. ऐसी वेबसाइट्स लोगों का नाम, नंबर, ईमेल और दूसरी निजी जानकारी लेकर उसे अलग-अलग कंपनियों को बेच देती हैं.यानी रिचार्ज तो दूर, उल्टा डेटा चोरी हो जाता है.
फर्जीवाड़ा करने वालों ने इन वीडियो को असली दिखाने के लिए न्यूज चैनल स्टाइल अपनाया है. कई वीडियो में एंकर की फुटेज जोड़कर ऐसे दिखाया जाता है जैसे कोई ब्रेकिंग न्यूज चल रही हो. वहीं पीएम मोदी के अलग-अलग भाषणों को काट-छांटकर ऐसा एडिट किया गया है मानो वे किसी नई योजना की घोषणा कर रहे हों.
ये पहली बार नहीं है. इससे पहले भी “सरकारी फ्लैट मिलने” और “आईपीएल फाइनल देखने के लिए फ्री रिचार्ज” जैसे झूठे ऑफर्स वायरल हो चुके हैं. ऐसे अकाउंट लगातार इसी तरह की पोस्ट डालते रहते हैं. कई बार वे छोटे अक्षरों में डिस्क्लेमर डाल देते हैं कि ये वीडियो सिर्फ “मनोरंजन” के लिए बनाए गए हैं. लेकिन ज्यादातर लोग उस पर ध्यान ही नहीं देते.
त्योहारों के मौके पर लोग ऑफर्स को लेकर उत्साहित रहते हैं और यही ठगों का सबसे बड़ा हथियार बनता है. असली ऑफर अगर होगा तो वह कंपनियों की आधिकारिक वेबसाइट या उनके वेरिफाइड सोशल मीडिया पेज पर ही मिलेगा. इसलिए अगर अगली बार आपके सामने कोई “फ्री रिचार्ज” या “50 रुपये का आईफोन” वाला पोस्ट आए, तो उस पर भरोसा न करें और न ही अपनी निजी जानकारी शेयर करें. याद रखें, मुफ्त का लालच ही सबसे बड़ा जाल है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Gwalior News: एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर…
Premanand Maharaj Ashram Missing Girl: नोएडा की 35 वर्षीय MBA पास युवती विभा 15 अगस्त…
PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…
Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…
रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…
Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…