लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है. दिल्ली हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

मेंटलएबिलिटी पर आदेश सुरक्षित

मुख्य न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि हम याचिका की मेंटलएबिलिटी पर आदेश सुरक्षित रख रहे है. मामले की सुनवाई के दौरान पीएफआई कि ओर से पेश वकील ने कहा कि हर न्यायाधिकरण न्यायिक कार्य करता है कुछ के पास सिविल कोर्ट की शक्तियां होती है.

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायाधिकरण का निर्णय न्यायिक प्रकृति का होता है और जब यूएपीए न्यायाधिकरण का नेतृत्व हाई कोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश कर रहे हों, तो क्या हाई कोर्ट को पर्यवेक्षी क्षेत्राधिकारी प्राप्त हो सकता है.

पीएफआई पर लगा था पांच साल का प्रतिबंध

पीएफआई की ओर से पेश वकील ने यह भी कहा कि वह ट्रिब्यूनल के जज हैं, इस कोर्ट के जज नहीं. इसलिए यह मामला हाई कोर्ट के अधीन है. वही जस्टिस गेडेला ने कहा कि आपको यह समझना होगा कि शक्ति का दायरा क्या है. कानून क्या वर्णन करता है.

पीएफआई ने दायर याचिका में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) न्यायाधिकरण द्वारा पीएफआई को गैर कानूनी संगठन घोषित करने के आदेश को चुनौती दी गई है. सरकार ने 28 सितंबर 2022 को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत पीएफआई और उसके कई सहयोगी संगठनों पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया था, उनपर आईएसआईएस जैसे वैश्विक आतंकवादी समूहों के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था.

ये भी पढें: दिल्ली के सभी निचली अदालतों के वकील की हड़ताल अभी भी जारी

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…

33 minutes ago

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

1 hour ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

1 hour ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

2 hours ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

2 hours ago