पटना सिविल कोर्ट से मशहूर ट्यूटर फैजल खान उर्फ खान सर को बड़ी राहत मिली है. कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने सनसनी मचा रखी है. इस वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि खान सर को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मी कानूनी कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ मुस्कुराते हुए रील और वीडियो बना रहे हैं. इंटरनेट पर मचे इस बवाल के बीच जब इस वीडियो की पड़ताल की गई, असल सच्चाई कुछ और ही निकली.
दरअसल, कई सोशल मीडिया यूजर्स ने एक वीडियो शेयर किया, जिसे हालिया विवाद और खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई शूटिंग की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है. पोस्ट में तंज कसते हुए दावा किया जा रहा है कि खान सर को पकड़ने गई पुलिस टीम में शामिल दरोगा उनके पुराने छात्र निकले और वे गुरु जी को गिरफ्तार करने के बजाय उनके साथ वीडियो बनाने में व्यस्त हो गए.
जब इस वायरल दावे की गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि ये वीडियो न तो नया है और न ही इसका खान सर की गिरफ्तारी या किसी पुलिस रेड से कोई लेना-देना है. ये वीडियो असल में दिसंबर 2025 का है, जो सब-इंस्पेक्टर (SI) सुशांत यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था. वीडियो के बैकग्राउंड में साफ तौर पर ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है.
जानकारी के अनुसार, सुशांत बेशक ही उनके पुराने छात्र रहें है, लेकिन ये वीडियो साल 2024 का है जब उनका चयन सब-इंस्पेक्टर के पद पर हुआ था. उस सम. सुशांत खान सर का आशीर्वाद लेने और उन्हें मिठाई खिलाने उनके कोचिंग सेंटर गए थे. ये वीडियो उसी सम्मान समारोह के दौरान का है, जिसे उनहोंने दिसंबर 2025 में अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.
इस जांच से ये साफ है कि दरोगा बनने के बाद अपने गुरु (खान सर) से मिलने पहुंचे एक पूर्व छात्र के दो साल पुराने वीडियो को वर्तमान के विवाद से जोड़कर झूठे संदर्भ में फैलाया जा रहा है. खान सर की गिरफ्तारी के लिए कोई पुलिस टीम उनके पास नहीं पहुंची थी और वायरल वीडियो पूरी तरह भ्रामक है.
ये भी पढ़ें: फिलीपींस भूकंप के नाम पर बैंकॉक का वीडियो वायरल, फैक्ट चेक में खुलासा
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…