Bharat Express DD Free Dish

फिलीपींस भूकंप के नाम पर बैंकॉक का वीडियो वायरल, फैक्ट चेक में खुलासा

Fact Check: 8 जून 2026 को फिलीपींस में आए भूकंप से जोड़कर वायरल वीडियो असल में बैंकॉक का है. भारत एक्सप्रेस न्यूज की जांच में पता चला कि यह वीडियो मार्च 2025 में म्यांमार भूकंप के दौरान थाईलैंड में रिकॉर्ड किया गया था.

Fact Check: 8 जून 2026 को फिलीपींस में आए भूकंप के बाद एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें दो ऊंची इमारतें हिलती दिख रही हैं और इनके बीच बना स्काईब्रिज टूटता नजर आता है. दावा किया जा रहा है कि यह दृश्य फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप का है.

असलियत कुछ और निकली

भारत एक्सप्रेस न्यूज की पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो फिलीपींस का नहीं बल्कि बैंकॉक का है. मार्च 2025 में म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप का असर थाईलैंड तक पहुंचा था. उसी दौरान बैंकॉक की स्काई स्क्रैपर बिल्डिंग का स्काईब्रिज टूट गया था. वायरल वीडियो उसी घटना का है.

इंस्टाग्राम पर गलत दावा

इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को फिलीपींस भूकंप से जोड़कर पोस्ट किया. कैप्शन में लिखा गया कि यह 7.8 तीव्रता के भूकंप की भयावह तस्वीर है. लेकिन जांच में साफ हुआ कि यह पुराना वीडियो है और फिलीपींस से कोई संबंध नहीं रखता.

मीडिया रिपोर्ट्स से खुला राज

वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज से खोजने पर एक रिपोर्ट मिली, जो 2 अप्रैल 2025 को प्रकाशित हुई थी. इसमें बैंकॉक की स्काई स्क्रैपर बिल्डिंग का जिक्र था, जहां स्काईब्रिज टूट गया था. रिपोर्ट में एक नामक व्यक्ति की कहानी भी थी, जो 52वीं मंजिल पर जिम कर रहा था और टूटे ब्रिज को पार कर अपने परिवार तक पहुंचा.

फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट की पुष्टि

थाईलैंड की फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ‘co fact thailand’ ने भी बताया कि वायरल वीडियो फिलीपींस का नहीं बल्कि बैंकॉक का पुराना फुटेज है.

फिलीपींस में असली तबाही

गौरतलब है कि 8 जून 2026 को फिलीपींस में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी नुकसान किया. अब तक 37 लोगों की मौत और करीब 487 लोग घायल हो चुके हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है.

ये भी पढ़ें-उतर गया पुष्पा का भूत! जहांगीर खान गिरफ्तार… हाफ पैंट में परेड, वीडियो वायरल

पड़ताल से साफ है कि सोशल मीडिया पर फैल रहा वीडियो गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. यह फुटेज फिलीपींस का नहीं बल्कि बैंकॉक का है, जो मार्च 2025 में आए भूकंप के दौरान रिकॉर्ड किया गया था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read