Fact Check: बिहार चुनाव के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया कि अगर आप सतर्क नहीं रहे तो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आपको डुबा देंगे. कई यूजर्स इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं लेकिन हकीकत कुछ और ही है.
भारत एक्सप्रेस न्यूज ने इस वीडियो की गहराई से जांच की और पाया कि यह एडिटेड और फर्जी है. दरअसल, खरगे के असली भाषण में उन्होंने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के लिए कही थी. लेकिन वीडियो को एडिट करके उसमें राहुल और तेजस्वी का नाम जोड़ दिया गया जिससे पूरा संदर्भ ही बदल गया.
फेसबुक पर एक यूजर ने 21 अक्टूबर को यह वीडियो पोस्ट किया और लिखा कि आज खड़गे ताऊ ने आख़िर सच बोल ही दिया. इस पोस्ट को कई लोग शेयर कर रहे हैं और इसे सच मान रहे हैं.
जांच के दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज ने वीडियो के कई कीफ्रेम्स निकाले और उन्हें गूगल लेंस टूल से सर्च किया. इसके बाद उन्हें कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक सितंबर को अपलोड किया गया असली वीडियो मिला. इसमें खरगे साफ तौर पर कहते हुए देखे जा रहे है कि मोदी जी वोट चोरी कराके बिहार में जीतने की कोशिश कर रहे हैं. अगर आप सतर्क नहीं रहेंगे, तो मोदी जी और शाह आपको डुबाएंगे.
इससे साफ हो गया कि वायरल वीडियो में जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है. कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के सदस्य ने भी इस क्लिप को एडिटेड बताया और इसकी पुष्टि की.
खरगे का वायरल वीडियो पूरी तरह से फर्जी है. असली भाषण में उन्होंने मोदी और शाह का नाम लिया था जिसे एडिट करके राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से जोड़ दिया गया. इससे भाषण का पूरा मतलब बदल गया और सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई गई.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…
Karwan Geeton Ka Neeraj Event: नई दिल्ली में 4 अक्टूबर को ‘कारवां गीतों का... नीरज’…
Aaj Ka Rashifal 3 October 2026: शनिवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का 12 राशियों पर…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…