Fact Check: सोशल मीडिया के दौर में जितनी तेजी से खबरें फैलती हैं, उससे कहीं ज्यादा रफ्तार से अफवाहें अपना पैर पसार लेती हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के नोएडा में श्रमिकों द्वारा सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर काफी हंगामा देखने को मिला था. अब इसी से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है किया जा रहा है. इस वीडियो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झड़प देखी जा सकती है. लोग इसे नोएडा के सेक्टर-62 की घटना बताकर शेयर कर रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की असल सच्चाई कुछ और ही है.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस क्लिप में दावा किया जा रहा है कि नोएडा के सेक्टर-62 में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे वर्करों और पुलिस के बीच तीखी हाथपाई हुई है.
इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर इसे हजारों बार देखा जा चुका है. साथ में इसे कई अन्य यूजर इसी दावो के साथ आगे शेयर कर रहे है.
वीडियो में एक बैनर पर ‘MAPANCAS KOTA’ लिखा नजर आया, जो कि भारतीय नहीं बल्कि इंडोनेशियाई भाषा का शब्द है.
असल में ये वीडियो लगभग एक साल पुराना है और इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है. ये घटना इंडोनेशिया के बोगोर शहर की है, जहाँ अगस्त 2025 में एक फुटबॉल स्टेडियम के नवीनीकरण प्रोजेक्ट को लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया था. वहां के स्थानीय न्यूज चैनलों और पोर्टल्स पर ये खबर पहले ही छप चुकी है. वीडियो में दिख रही पुलिस की वर्दी और गाड़ियां भी उत्तर प्रदेश पुलिस से बिल्कुल अलग हैं. स्थानीय पत्रकारों ने भी पुष्टि की है कि नोएडा में हाल के दिनों में ऐसी कोई हिंसक झड़प नहीं हुई है जैसी वीडियो में दिखाई दे रही है.
नोएडा में 13 अप्रैल के आसपास सैलरी बढ़ाने को लेकर श्रमिकों ने प्रदर्शन जरूर किया था, जिसमें कुछ जगहों पर तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें भी आई थीं. लेकिन प्रशासन और कंपनियों ने इस मुद्दे को बातचीत से सुलझाने की कोशिश की है. ताजा अपडेट के अनुसार, नोएडा की कई बड़ी कंपनियों ने अपने गेट पर नए वेतनमान की लिस्ट चिपका दी है. अब अकुशल श्रमिकों को 13,690 रुपये और कुशल श्रमिकों को करीब 16,868 रुपये प्रति माह की सैलरी मिलेगी. शुक्रवार को भी कुछ जगहों पर श्रमिक इकट्ठा हुए थे, लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्वक स्थिति को संभाल लिया.
इस जांच से ये साफ है कि वायरल हो रहा है ये वीडियो भारत का नहीं बल्कि इंडोनेशिया का है. इसलिए सोशल मीडिया पर किए गए किसी भी दावे पर आंख मूंद कर भरोसा करने से पहले एक बार उसकी पुष्टि जरूर करें.
ये भी पढ़ें: क्या वाकई 7 दिन में पैसा होगा 25 गुना? वित्त मंत्री के वायरल वीडियो पर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी
-भारत एक्सप्रेस
Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…
16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…
Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…