Crime News; दिल्ली के पॉश इलाके चितरंजन पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में गुरुवार रात एक पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला कर पिता-पुत्र की हत्या कर दी. इस घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है. वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.
अस्पताल से मिली सूचना
पुलिस के मुताबिक रात करीब 9:30 बजे मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से सूचना मिली कि तारा अपार्टमेंट से तीन लोग घायल अवस्था में लाए गए हैं. जांच के दौरान डॉक्टरों ने 62 वर्षीय राकेश सूद और उनके 27 वर्षीय बेटे करण सूद को मृत घोषित कर दिया, जबकि चचेरे भाई राहुल का इलाज चल रहा है.
पैसों के लेन-देन से जुड़ा विवाद
जानकारी के अनुसार राकेश और उनका बेटा प्रॉपर्टी का काम करते थे. उसी अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसी से उनका पैसों को लेकर पुराना विवाद था. गुरुवार शाम आरोपी उनके घर पहुंचा और कहासुनी के बाद उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया.
आरोपी गिरफ्तार
हमले में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई और तीसरा युवक घायल हो गया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही पकड़ लिया. आरोपी की पहचान आसद के रूप में हुई है.
ये भी पढ़ें-
पुलिस जांच जारी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह वारदात पुरानी दुश्मनी और पैसों के विवाद से जुड़ी है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच जारी है. घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
चितरंजन पार्क डबल मर्डर: पड़ोसी ने पिता-पुत्र की हत्या की
Delhi double murder, Chittaranjan Park, Tara Apartment, neighbour kills father and son, property dispute, crime in Delhi, police investigation, Delhi crime news, murder case, Indian crime stories, Delhi double murder, Chittaranjan Park, Tara Apartment, neighbour dispute, property dealing, crime news, दिल्ली डबल मर्डर, चितरंजन पार्क, तारा अपार्टमेंट, पड़ोसी विवाद, पुलिस जांच
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


