फैक्ट चेक

Fact Check: भारत की नकल कर पाकिस्तान ने फिर करवाई अपनी जगहसाई, ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उड़ाया मजाक

भारत-पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए टकराव के बाद अमेरिका की मध्यस्थता से सीजफायर तो हो गया, लेकिन पाकिस्तान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. आतंक के समर्थन और झूठे प्रचार के चलते अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी आलोचना का शिकार हो रहा है. ताजा मामला ऑस्ट्रेलियाई न्यूज नेटवर्क स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया का है, जिसने अपने यूट्यूब चैनल पर एक रिपोर्ट में पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस का खुलकर मजाक उड़ाया है.

पाकिस्तानी नहीं दिखा पाए कोई सबूत

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान ने भारत की तीनों सेनाओं द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस की नकल करने की कोशिश की, लेकिन उसमें न तो वैसी तैयारी दिखी और न ही कोई ठोस सबूत पेश किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के सैन्य अधिकारी सिर्फ उन स्थानों के नाम दोहराते रहे जहां उन्होंने कथित तौर पर हमला किया था, लेकिन किसी भी दावे के समर्थन में कोई प्रूफ नहीं दिखा पाए.

स्काई न्यूज ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में न तो कोई दमदार वीडियो फुटेज दिखाया गया और न ही कोई विश्वसनीय साक्ष्य. इसके विपरीत भारत की ओर से सबूतों के साथ एक व्यवस्थित और प्रभावशाली प्रेस ब्रीफिंग प्रस्तुत की गई थी, जिसमें आतंकियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई के विजुअल्स भी शामिल थे.

सोशल मीडिया पर भी उड़ा मजाक

ऑस्ट्रेलियाई रिपोर्ट में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन ट्वीट्स को भी दिखाया गया जिसमें लोगों ने पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस को “बिना दिमाग की नकल” बताया. एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, “पाकिस्तान की प्रेस कॉन्फ्रेंस देखकर ऐसा लगा जैसे किसी बच्चे को स्कूल प्रोजेक्ट मिला हो और वह भी अधूरा छोड़ दिया गया हो.”

स्काई न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा कि पाकिस्तान अभी भी अपने झूठे दावों को साबित करने के लिए सिर्फ सोशल मीडिया से मिली क्लिप्स पर निर्भर है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहां गंभीरता और साक्ष्य की उम्मीद की जाती है, वहां पाकिस्तान ने महज सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ वीडियो क्लिप चलाकर अपनी बात रखने की कोशिश की जो किसी को भी गंभीर नहीं लगी.

ये भी पढ़ें- “आतंक के खिलाफ हमारा ऑपरेशन कामयाब रहा”, सेना बोली- हमने दुश्मनों के हर हमले को नाकाम किया

-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago