Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

pib

Saturday Bank Holiday Fact Check: सोशल मीडिया पर वित्त मंत्रालय के नाम से एक गजट नोटिफिकेशन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि देश के सभी सार्वजनिक बैंकों में अब हर शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. आइये जानें क्या है इसका सच?

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधार कार्ड धारकों को मुफ्त स्मार्टफोन दे रहे हैं. पीआईबी फैक्ट चेक में यह दावा पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक साबित हुआ है.

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा है कि दो-तीन लोगों को सरेआम लटका दो तो आंदोलन खत्म हो जाएगा.

बढ़ते डिजिटल दौर में साइबर ठग असली जैसी दिखने वाली नकली वेबसाइट बनाकर लोगों का पर्सनल डेटा और बैंक बैलेंस उड़ा रहे हैं. इस ऑनलाइन धोखाधड़ी से जनता को बचाने के लिए PIB फैक्ट चेक ने कुछ बेहद आसान और असरदार तरीके साझा किए हैं, जिससे फर्जी वेबसाइट की तुरंत पहचान की जा सकती है.

सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ₹22,000 के निवेश पर हर महीने ₹3.5 लाख कमाने का झांसा दिया गया है. पीआईबी फैक्ट चेक ने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी और एआई जनरेटेड बताया है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार मार्च 2026 तक 500 रुपये के नोट बंद करने वाली है. इस खबर ने लोगों के बीच भारी बेचैनी पैदा कर दी थी, लेकिन PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक करार दिया है.

सरकार ने Operation Sindoor के दौरान डिजिटल मीडिया पर 1,400 से ज्यादा यूआरएल ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस मैसेज की पोल खुल गई जिसमें दावा किया गया था कि RBI ₹500 के नोटों को एटीएम से हटाने वाला है. PIB ने इसे फेक न्यूज बताया है और लोगों से ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की है.

पाकिस्‍तान की ओर से सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारतीय राफेल के पायलट रोहित कटारिया की मौत हो गई है, लेकिन भारतीय वायु सेना और PIB ने दुश्‍मन के झूठ की पोल खोल दी है. लोगों से कहा है- अफवाहों पर विश्वास न करें.

केंद्र सरकार ने आईटी नियमों में संशोधन कर प्रेस इन्फॉरमेशन ब्यूरो को Fact Check Unit के माध्यम से सोशल मीडिया पर ‘फर्जी खबरों’ की पहचान करने का अधिकार दिया गया था.