Fact Check: सरकार अक्सर ही कोई न कोई स्कीम निकालती ही रहती है. इसी बीच इन दिनों वाट्सएप और फेसबुक पर एक स्कीम चर्चा का विषय बना हुआ है. इससे दावा किया जा रहा है कि सभी मोबाइल यूजर्स को ₹299 का ‘फ्री मोबाइल रीचार्ज’ दिया जा रहा है. लेकिन क्या ये वाकई में सच है? आइए जानते है.
दरअसल, फेसबुक और वाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर को ‘जगन्नाथ रथ यात्रा 2026’ से जोड़कर ये दावा किया जा रहा है कि इस पावन मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘गारंटी’ के तहत सभी मोबाइल यूजर्स को ₹299 का ‘फ्री मोबाइल रीचार्ज’ दिया जा रहा है.
⚠️SCAM ALERT!
🚨 A digitally manipulated video of Prime Minister Narendra Modi is doing rounds on the internet wherein he is promoting an investment platform, guaranteeing citizens of a monthly income of Rs 25 lakhs on an initial investment of Rs 22,000. #PIBFactCheck:
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) July 17, 2026
वायरल हो रहे इस वीडियो में पीएम मोदी को इसी स्कीम के बारे में बताते हुए सुना जा सकता है.
इस वायरल वीडियो के तेजी से वायरल होने पर भारत सरकार की ‘PIB फैक्ट चेक’ एजेंसी ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया. एजेंसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लोगों को आगाह किया है. पीआईबी ने साफ किया है कि केंद्र सरकार या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से ‘फ्री रीचार्ज’ जैसी कोई भी योजना नहीं चलाई जा रही है.
एजेंसी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे गुमराह करने वाले और लालच देने वाले मैसेज पर भरोसा न करें. ये लिंक अक्सर साइबर ठगों द्वारा तैयार किए जाते हैं. इन अनजान लिंक्स पर क्लिक करने से आपकी निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स और आपके फोन का ओटीपी (OTP) चोरी हो सकता है, जिससे आपका बैंक खाता भी खाली हो सकता है.
अगर आपके पास भी मोबाइल पर कोई ऐसा संदिग्ध मैसेज, ऑडियो या वीडियो आता है जिसमें मुफ्त चीजें देने का दावा हो, तो आप खुद उसकी सच्चाई जान सकते हैं. सरकार की तरफ से इसके लिए कई आधिकारिक माध्यम दिए गए हैं:
वेबसाइट: आप पीआईबी की ऑफिशियल वेबसाइट [https://factcheck.pib.gov.in/](https://factcheck.pib.gov.in/) पर जाकर सच्चाई देख सकते हैं.
वाट्सएप नंबर: आप संदेह वाले मैसेज को सीधे पीआईबी के वाट्सएप नंबर +91 87997 11259 पर भेज सकते हैं.
ईमेल: इसके अलावा आप pibfactcheck@gmail.com पर भी मेल करके खबर की हकीकत जान सकते हैं.
सावधान रहें, सुरक्षित रहें और बिना जांचे-परखे किसी भी फेक न्यूज को आगे फॉरवर्ड न करें.
ये भी पढ़ें: अभिजीत दीपके का किसिंग वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल? जानें क्या है सच्चाई
-भारत एक्सप्रेस
मानसून की आधिकारिक विदाई के बाद भी देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज…
हिमाचल प्रदेश के शिमला में 17 अक्टूबर 2026 की सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया.…
Aaj Ka Panchang 17 October 2026: आज 17 अक्टूबर 2026, शनिवार को शारदीय नवरात्रि के…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन कामकाज में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि वालों को आज कामकाज की व्यस्तता और थकान का…