फैक्ट चेक

क्या सलमान खान ज्वाइन करेंगे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर कभी नेताओं के बयान, तो कभी बॉलीवुड एक्टर्स अकसर ही वायरल होते रहते है. लेकिन इस बार जो वायरल हो रहा है वो नेता और अभिनेता दोनो से जुड़ा हुआ है. इस बार सोशल मीडिया पर ऐसा दावा वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है. ये दावा फिल्म जगत के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान से जुड़ा हुआ है. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि राजनीति से दूर रहने वाले और अपनी दबंगई के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान अब राजनीति में उतर रहे है. दावा है कि वो जल्द ही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को ज्वाइन करने वाले है, जो ओवैसी और सलमान खान की तस्वीर के साथ वायरल की जा रही है. लेकिन सवाल ये है कि क्या ये दावा वाकई में सच है? आइए जानते है.

क्या है वायरल पोस्ट?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के एक यूजर ने 18 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो के साथ कैप्शन में ये भी लिखा था, ‘असदुद्दीन ओवैसी जी, बहुत ही जल्द आपसे मुलाकात होगी- Salman Khan.’

जांच में क्या आया?

दावे की संदिग्धता को देखते हुए हमारी फैक्ट चेक टीम ने इसकी पड़ताल शुरू की. सबसे पहले टीम ने संबंधित कीवर्ड्स को गूगल पर सर्च किया. सर्च में को भी ऐसी खबर नहीं आई जो इस दावे की पुष्टि कर सके क्योंकि अगर ऐसा कोई ऐलान होता तो वो खबरों में आ जाता.

इसी क्रम में टीम ने वीडियो के कीफ्रेम्स को निकाला और उसे गूगल लेंस पर सर्च किया.य सर्च में हमें इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हुआ एक वीडियो मिलता है,  21 अप्रैल 2023 का होता है. ये वीडियो सलमान खान के आधिकारिक इंस्टा हैंडल पर अपलोडेड होता है, जो दुबई में किसी कार्यक्रम का होता है.  लेकिन इस वीडियो में वायरल दावे का कोई जिक्र नहीं होता है.

इससे वीडियो के एआई द्वारा छेड़छाड़ पर शक जाता है, जिसकी पुष्टि के लिए टीम ने एआई वीडियो डिटेक्शन टूल का इस्तेमाल किया. जांच में टूल ने वा.रल वीडियो के 99 फीसदी एआई द्वारा छेड़े जाने की संभावना बताई. वहीं, जब वायरल वीडियो के ऑडियो को चेक किया गया तो उसको भी एआई द्वारा निर्मित किया गया है.

जब टीम ने तस्वीर को  हाइव मॉडरेशन टूल से चेक किया तो उसने इसके एआई से बनाए जाने की संभावना बताई.

इस जांच से ये साफ हो गया कि वायरल दावा पूरी तरह से झूठा है. वायरल पोस्ट में न ही, सलमान का ऑडियो ओरिजनल है और न ही ओवैसी के साथ उनकी तस्वीर. पोस्ट में इस्तेमाल की गई हर चीज एआई द्वारा बनाई गई. इससे ये साफ हो जाता है सलमान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है और दावा पूरी तरह से झूठा और भ्रामक है.

ये भी पढ़ें: पिता राजीव गांधी की समाधि से पैसे उठाते दिखे राहुल गांधी, जानें वायरल वीडियो का सच

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

7 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

7 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

8 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

8 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

8 hours ago