हेल्थ

दिल्ली की जहरीली हवा से काले पड़ रहे फेफड़े? जानिए क्या यह कैंसर या स्थायी नुकसान का संकेत

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ता वायु प्रदूषण लोगों की सेहत के लिए गंभीर चिंता बनता जा रहा है. हवा में मौजूद PM2.5, ब्लैक कार्बन और धूल के बेहद महीन कण सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंच रहे हैं. लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से इनमें से कुछ कण फेफड़ों के टिशू में जमा हो सकते हैं और काले रंग के पिगमेंट का रूप ले सकते हैं. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में ‘एंथ्राकोसिस’ (Anthracosis) कहा जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फेफड़ों का काला पड़ना स्थायी नुकसान या कैंसर का संकेत है? आइए डॉक्टर से समझते हैं इसके पीछे की पूरी वजह.

प्रदूषण कैसे फेफड़ों को बना रहा काला?

डॉ. रितिशा भट्ट, सलाहकार पल्मोनोलॉजिस्ट, कैलाश अस्पताल, देहरादून के अनुसार, स्वस्थ फेफड़ों का रंग आमतौर पर गुलाबी होता है. लेकिन प्रदूषित हवा के लगातार संपर्क में रहने से छोटे-छोटे कण सांस के साथ श्वसन तंत्र में प्रवेश कर जाते हैं.   इनमें PM2.5 सबसे ज्यादा चिंताजनक है, क्योंकि इसका आकार बेहद छोटा होता है. यह फेफड़ों के अंदर मौजूद एल्वियोली यानी छोटी-छोटी वायु थैलियों तक पहुंच सकता है. यहीं से ऑक्सीजन खून में मिलती है. वाहनों के धुएं, कचरा जलाने, ईंधन और औद्योगिक गतिविधियों से निकलने वाला ब्लैक कार्बन भी फेफड़ों में जमा हो सकता है.

शरीर की सफाई व्यवस्था भी पड़ जाती है कमजोर

हमारे फेफड़ों में प्रदूषण के कणों से निपटने के लिए मैक्रोफेज नाम की विशेष प्रतिरक्षा कोशिकाएं होती हैं. ये प्रदूषक कणों को निगलकर फेफड़ों की सफाई करने में मदद करती हैं. लेकिन जब रोजाना बड़ी मात्रा में प्रदूषित कण शरीर में पहुंचते हैं, तो यह प्राकृतिक सफाई व्यवस्था पर्याप्त साबित नहीं होती. ऐसी स्थिति में कुछ कण फेफड़ों के टिशू में फंसकर रह जाते हैं और गहरे रंग का जमाव बना सकते हैं. इसे एंथ्राकोसिस कहा जाता है. हालांकि, फेफड़ों में काले निशान दिखाई देने का मतलब यह नहीं है कि उनकी कार्यक्षमता पूरी तरह खत्म हो गई है.

क्या फेफड़ों का कालापन ठीक हो सकता है?

डॉक्टरों के मुताबिक, प्रदूषण के कुछ प्रभावों से फेफड़े उबर सकते हैं. प्रदूषण का संपर्क कम होने पर सांस की नलियों में जलन, खांसी और घरघराहट जैसी समस्याओं में सुधार हो सकता है. लेकिन लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस, COPD और फेफड़ों के टिशू में स्थायी निशान पड़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में फेफड़ों को कितना नुकसान हुआ है, इसका पता केवल उनके रंग से नहीं लगाया जा सकता. इसके लिए मेडिकल जांच और फेफड़ों की कार्यक्षमता का आकलन जरूरी है.

क्या प्रदूषण से बढ़ता है लंग्स कैंसर का खतरा?

फेफड़ों में काले धब्बे होना कैंसर होने का प्रमाण नहीं है. हालांकि, लंबे समय तक वायु प्रदूषण के संपर्क में रहने से लंग्स कैंसर का खतरा बढ़ सकता है. यह जोखिम उन लोगों में भी देखा जा सकता है, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया. प्रदूषण के महीन कण हानिकारक रसायनों को फेफड़ों के भीतर पहुंचाते हैं. इनके लगातार संपर्क से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन यानी सूजन बढ़ सकती है. इससे कोशिकाओं और उनके DNA को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है. लंबे समय में यह प्रक्रिया कैंसर के जोखिम को बढ़ाने वाले कारकों में शामिल हो सकती है.

इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

अगर आपको लंबे समय से खांसी, सांस फूलना, घरघराहट, बार-बार सीने में संक्रमण या सीने में दर्द की समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें. खांसी में खून आना और बिना वजह वजन कम होना भी गंभीर संकेत हो सकते हैं. डॉक्टर जरूरत के अनुसार फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच, एक्स-रे या CT स्कैन कराने की सलाह दे सकते हैं. हालांकि, केवल दिल्ली में रहने के कारण हर व्यक्ति को CT स्कैन कराने की जरूरत नहीं है.

प्रदूषण से फेफड़ों को बचाने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • घर से बाहर निकलने से पहले AQI जरूर जांचें.
    प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने पर बाहर भारी एक्सरसाइज करने से बचें.
    जरूरत पड़ने पर अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें.
    घर के अंदर धूम्रपान और किसी भी तरह के धुएं से बचें.
    लगातार खांसी या सांस संबंधी परेशानी होने पर डॉक्टर से मिलें.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

लावारिस पैसों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सुचेता दलाल की याचिका का निपटारा; 6,453 करोड़ रुपये सही हकदारों को लौटाए गए

सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार सुचेता दलाल की उस जनहित याचिका का निपटारा कर दिया है,…

58 minutes ago

टिंडर, बंबल से ChatGPT तक… भविष्य बताने के नाम पर AstroTalk कर रहा फोन की जासूसी?

Astrotalk Data Privacy: एस्ट्रोटॉक पर कंटेंट क्रिएटर प्रथमेश भोसले ने 244 ऐप्स की जानकारी जुटाने…

2 hours ago

सपा का ‘जन-मन’ मायावती को लगा ‘धन-मन’, बोलीं- थोथा चना बाजे घना

Mayawati On SP Manifesto: समाजवादी पार्टी के 'जन-मन का घोषणापत्र' जारी होते ही मायावती ने…

2 hours ago

‘योगी नहीं तो यूपी नहीं…’ अचानक योगी-योगी करने लगे संजय राउत, अब क्या करेंगे अखिलेश यादव?

Sanjay Raut On Yogi: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ…

3 hours ago