दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर: कई इलाकों में AQI 400 के पार, जहांगीरपुरी में 499 पहुंचा स्तर; GRAP-2 लागू
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर हो गई है. जहांगीरपुरी में AQI 499 और रोहिणी में 431 दर्ज किया गया, जबकि दिल्ली का औसत AQI 331 रहा. बढ़ते प्रदूषण के बीच CAQM ने GRAP-2 लागू कर दिया है. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर वाहनों की सख्त जांच हो रही है और BS4 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक लगाई गई है.
Air Pollution: दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI पहुंचा 325, इन शहरों का जानें हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली होती जा रही है. जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है. उसी के साथ AQI का ग्राफ भी तेजी के साथ बढ़ रहा है. इसी बीच केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बीते 24 घंटे का AQI दर्ज किया है.







