हेल्थ

‘थूक और पसीने का तड़का’ गंदे फर्श पर लोट-लोटकर बनाया जा रहा सोया चाप, घिनौना मंजर देख उल्टियां करने लगेंगे आप… देखें VIDEO

Soya Chaap Viral Video: स्वाद के शौकीनों के बीच सोया चाप काफी लोकप्रिय है. बाजार में मिलने वाली सोया चाप मुख्य रूप से मैदा और सोयाबीन के मिश्रण से बनाई जाती है. सोयाबीन और मैदे को मिलाकर एक लोचदार आटा तैयार किया जाता है, जिसे लकड़ी की डंडियों पर लपेटकर बेचा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस सोया चाप को आप बड़े चाव से खाते हैं, वह बनती कैसे है? हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फूड सेफ्टी और हाइजीन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

सोशल मीडिया पर सोया चाप बनाने का एक बेहद घिनौना और अस्वास्थ्यकर (Unhygienic) वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसने फूड सेफ्टी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सोया चाप का आटा तैयार करने के लिए हाइजीन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, एक लड़का गंदे फर्श पर फैले आटे के मिश्रण पर लोट-लोटकर उसे गूंथ रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति पाइप से उस पर पानी मार रहा है. पूरे फर्श पर गंदगी, आटा और पानी फैला हुआ है, जिसे देखकर लोगों में भारी गुस्सा है और वे ऐसे विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

क्या वायरल हो रहा? (unhygienic soya chaap)

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोया चाप का आटा तैयार करने के लिए स्वच्छता का जरा सा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है. वीडियो में एक लड़का जमीन पर फैले आटे के मिश्रण पर लोट-लोटकर उसे गूंथने की कोशिश कर रहा है. फर्श पर चारों तरफ आटे का ढेर, गंदगी और पानी बिखरा हुआ नजर आ रहा है.

साफ-सफाई और हाइजीन की धज्जियां (unhygienic soya chaap)

हद तो तब हो जाती है जब दूसरा व्यक्ति आटे को ढीला करने के लिए सीधे पानी वाले पाइप से उस पर पानी मार रहा है और लड़का उसी गंदे फर्श पर लोचदार आटा तैयार कर रहा है. साफ-सफाई और हाइजीन की धज्जियां उड़ाता यह वीडियो देखकर लोगों का मिचली आने लगा है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- कड़ी चेकिंग के बाद भी प्लेन के अंदर कैसे घुसा यह जीव? वायरल खौफनाक मंजर देखकर उड़ जाएंगे आपके होश, देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

19 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

19 minutes ago