हेल्थ

होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में सरकोमा अवेयरनेस मीट और एनेस्थीसिया वर्कशॉप का सफल आयोजन

दुनिया भर में जुलाई ‘सरकोमा अवेयरनेस मंथ’ के रूप में मनाया जाता है और इसी सिलसिले में होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, (Homi Bhabha Cancer Hospital) पंजाब ने अपने न्यू चंडीगढ़ कैंपस के प्रांगन में डॉक्टरों और सरकोमा मरीज़ों के साथ एक परिचर्चा आयोजित की. इस परिचर्चा में अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बड़ी संख्या में सरकोमा पेशेंट्स (Sarcoma Patients) और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया.

संस्थान के निदेशक डॉक्टर आशीष गुलिया ने मरीज़ों को इस परिचर्चा के मक़सद के बारे में समझाते हुए बताया कि हम ये मुलाकात जुलाई के महीने में रख रहे हैं. ये महीना इसलिए ख़ास है कि जुलाई के महीने में हम ये सुनिश्चित करते हैं कि हम आम लोगों को सरकोमा के बारे में जागरूक कर सकें.

मरीज़ों और सरकोमा के लक्षणों पर रोशनी डालते हुए डॉक्टर आशीष गुलिया ने कहा, “ये वो कैंसर है जो किसी की मांसपेशी या हड्डियों में हो सकता है. सरकोमा का इलाज कैंसर के स्टेज पर निर्भर करता है. कोई भी गांठ चाहे वो मांसपेशी में हो या हड्डी में, अगर वो लगातार बढ़ने लगे तो वो ट्यूमर हो सकता है. सरकोमा में आम तौर पर दर्द नहीं होता है लेकिन अगर ये ट्यूमर दर्द दे रहा हो तो उसका संबंध हड्डी से होने की अधिक संभावना रहती है.”

डॉक्टर आशीष गुलिया ने सरकोमा के मरीज़ों को समझाते हुए कहा कि इससे घबराने की ज़रूरत नहीं है, इन ट्यूमर्स का इलाज संभव है. उन्होंने सरकोमा मीट में शामिल होने वाले मरीज़ों और उनके परिजनों से कहा कि इसके लक्षण दिखने पर हमें फौरन सही डॉक्टर के पास जाना चाहिए.

पेशेंट डॉक्टर मीट के दौरान उन्होंने अस्पताल आने वाले मरीज़ों को मिलने वाली सुविधाओं और ज़रूरतमंद मरीज़ों को दी जाने वाली आर्थिक मदद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मरीज़ों और उनके केयरगिवर्स का एक दूसरे के संपर्क में रहने की भी अपनी अहमियत है. इससे वे एक दूसरे को संबल दे सकते हैं. एक दूसरे की हिम्मत बढ़ा सकते हैं. ऐसी परिचर्चा हमें एक दूसरे से जुड़ने का भी अवसर देती हैं.

उन्होंने कहा कि होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल इस बात की पूरी कोशिश करता है कि जो भी व्यक्ति हमारे अस्पताल में हमारी मदद के लिए आता है, उसका हम पूरी कोशिश करके इलाज करते हैं लेकिन हरेक पेशेंट को बचाना हमारे हाथ में नहीं है. लेकिन एक चीज़ हमारे हाथ में ज़रूर है इस दुनिया में कैंसर को जो भी मुमकिन इलाज है, वो हम अपने मरीज़ों को मुहैया कराने की कोशिश करते हैं.

वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम जिनमें डॉक्टर सीमा गुलिया, डॉक्टर निखिल टंडन, डॉक्टर प्रभात गंजू, डॉक्टर साहिल सूद, डॉक्टर निधि धारीवाल शामिल थीं, ने इस परिचर्चा के दौरान मरीज़ों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं ख़ासकर हड्डी के कैंसर से जुड़े सवालों के जवाब दिए. डॉक्टर सीमा गुलिया और डॉक्टर निखिल टंडन ने मरीज़ों को ये समझाया कि हड्डी के कैंसर के ट्रीटमेंट में सर्जरी के अलावा अन्य थेरेपीज़ की मदद की ज़रूरत पड़ सकती है. आपको ये जानना चाहिए कि हड्डी के कैंसर अलग-अलग किस्म के होते हैं और अलग-अलग तरीके के कैंसर के लिए सर्जरी, कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी या इनके कुछ कॉम्बिनेशंस को यूज करना रहता है.

इसे भी पढ़े- आचार्य प्रमोद कृष्णम ने INDIA गठबंधन और राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला, मच गया सियासी घमासान

डॉक्टर प्रभात गंजू और डॉक्टर साहिल सूद ने इस परिचर्चा को आगे बढ़ाते हुए कहा कि मरीज़ों और उनके परिजनों को ये समझना ज़रूरी है कि सिर्फ़ सर्जरी के बाद ट्रीटमेंट बंद न करें, डॉक्टर्स जो आपको पूरा ट्रीटमेंट बताएं, चाहे वो रेडियोथेरेपी हो या फिर एडिश्नल कीमोथेरेपी, मरीज़ उसको ज़रूर लें और साथ ही ये सुनिश्चित भी करें कि ट्रीटमेंट पूरा हो, तभी बहुत सारी ज़िंदगियां बचाई जा सकती हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

36 minutes ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago

सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बड़ा हवाई हमला: हूतियों ने दागे बैलिस्टिक मिसाइल, आसमान में उठा धुएं का गुबार

Saudi Riyadh Missile Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको की सुविधा को बैलिस्टिक…

2 hours ago

आज का पंचांग: नवमी तिथि में कौन सा समय शुभ? जानें राहुकाल, चौघड़िया और मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें आश्विन कृष्ण नवमी तिथि, पुनर्वसु नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल,…

3 hours ago