आचार्य प्रमोद कृष्णम.
Acharya Pramod on Rahul Gandhi: पूर्व कांग्रेस नेता और कल्किधाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. इस बार फिर उन्होंने ऐसा कुछ बोला है, जिससे सियासी गलियारों में हलचल मच गई है. दरअसल, भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा हाल ही में X पर वीडियो साझा किया गया है. इस वीडियो में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. इस वीडियो में आचार्य प्रमोद का कहना है कि विपक्षी दल आपस में भले ही लड़ते हों, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करने के लिए एकजुट हो जाते हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि INDIA गठबंधन का कोई ठोस एजेंडा नहीं है. उन्होंने कहा कि यह गठबंधन केवल मोदी विरोध के लिए बना है न कि देश के विकास या जनहित के किसी ठोस उद्देश्य को लेकर. उन्होंने दावा किया कि इन दलों में आपसी मतभेद और बयानबाज़ी आम है, लेकिन जैसे ही बात मोदी पर हमला करने की आती है, ये एक मंच पर आ जाते हैं. इससे उनकी कथित एकता और मंशा पर सवाल खड़े होते हैं.
राहुल गांधी में भारत और भारत की संस्कृति की कोई भी चीज नजर नहीं आती है…
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने बताई इंडी गठबंधन और राहुल गांधी की सच्चाई! pic.twitter.com/qbUlIYvnE7
— BJP (@BJP4India) July 21, 2025
राहुल गांधी पर तीखी टिप्पणी
आचार्य प्रमोद ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि उनके विचारों और आचरण में भारतीय संस्कृति की कोई झलक नहीं दिखती. उन्होंने बिहार चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने ऐसे बयान दिए, जो समाज को बांटने वाले थे. उन्होंने दोनों नेताओं की तुलना तालिबान जैसी सोच से की.
इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है. भाजपा समर्थक इसे ‘सच बोलने की हिम्मत’ बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस खेमे में इसे पूर्व नेता की ‘नाराज़गी’ और ‘तवज्जो पाने की कोशिश’ बता रहे हैं. हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. भाजपा समर्थकों ने इसे विपक्ष की पोल खोलने वाला बयान बताया है, जबकि विपक्षी समर्थकों ने आचार्य प्रमोद पर व्यक्तिगत नाराजगी निकालने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है.
Also Follow Bharat Express on Facebook
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




